West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके परि पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास में इलाज के लिए भेज कर इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से होटल काफी ज्यादा भरा हुआ था। जिस समय होटल में आग लगी उस समय लोग होटल में शो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 22 लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया और 11 अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर पहुंचे SP बीरभूम विदित राज भुंदेश ने बताया, "बाहर की तरफ से धुंआ या आग की लपटें नहीं देखी जा रही थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर आईं और मौके से 22 लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया और 11 अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया। जिन 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया है,उनमें से 2 व्यक्ति सुस्त हैं, 1 का इलाज करके उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। 2 लोग अभी भी चिकित्साधानी है। दुख की बात है कि इस घटना में 7 लोगों की जान चली गई है। FSL की टीम यहां पहुंचेगी। होटल के संचालकों को प्राथमिकी दर्ज करके हिरासत में लिया गया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। हम लोग आगे की कार्रवाई और छानबीन में लगे हुए हैं।