Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: हिमचाल के धर्मशाला जेल में कैदियों और वार्डरों के बीच झड़प, 11 वार्डर और 4 कैदी घायल

Himachal News: हिमचाल के धर्मशाला जेल में कैदियों और वार्डरों के बीच झड़प, 11 वार्डर और 4 कैदी घायल

Himachal News: हिमाचल के धर्मशाला जिला जेल में रविवार को कैदियों और जेल वार्डरों के बीच हुई बहसबाजी ने देखते ही देखते लड़ाई का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

जिला कारागार धर्मशाला में कैदियों और जेल वार्डरों के बीच हुए विवाद में कुल 11 जेल वार्डर और चार कैदी घायल हुए हैं। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि विवाद के बाद एक कैदी ने जेल की खिड़की का कांच तोड़ दिया, जिससे उसे और कुछ जेल वार्डरों को चोटें आईं। दो जेल वार्डरों को गंभीर चोटों के चलते धर्मशाला अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, चार कैदियों में से एक को भी टांडा रेफर किया गया, जबकि तीन कैदियों का धर्मशाला अस्पताल में उपचार करवाकर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सदर थाना धर्मशाला की टीम के साथ क्यूआरटी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में चारों कैदियों के खिलाफ प्रिजनर्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, कैदियों की शिकायत पर जेल वार्डरों के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

बहसबाजी के बाद विवाद बढ़ा विवाद

एसपी ने बताया कि चार में से तीन कैदी नालागढ़ कोर्ट से जुड़े मामलों में विचाराधीन हैं और कुछ समय पहले ही उन्हें नालागढ़ जेल से धर्मशाला शिफ्ट किया गया था। मेडिकल उपचार के दौरान हुई बहसबाजी के बाद विवाद बढ़ गया था। कैदियों को अलग बैरक में रखने के सवाल पर एसपी ने कहा कि यह जेल विभाग के अधिकार क्षेत्र का मामला है और इसे जेल अधीक्षक देखते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नियति के आगे सब बेबस! जिस भाई के साथ बीता बचपन उसी के साथ चिता पर ली अंतिम विदाई

Rajasthan News:राजस्थान के कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है। सबसे भावुक दृश्य उस वक्त आया, जब दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ घर से निकलीं और दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया।

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़, दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Nagchandreshwar Temple Stampede: मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज सावन का तीसरा सोमवार है, इस मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान दर्शन के लिए लगी लंबी लाइनों की वजह से वजह अचानक अफरा-तफरी मच गई।

UP News: मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद बाराबंकी में खूनी तांडव! जमीन विवाद में ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, बुजुर्ग की मौत

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध और दबंगई पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बीच यूपी के बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे गुमान कोलवा से ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमीन के विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast