Search KhabarFast

Press ESC to close

NASA फेलोशिप से गेम डेवलपर तक, कौन है ट्रंप पर फायरिंग करने वाला शूटर? यहां देखें उसकी पूरी जन्म-कुंडली

NASA फेलोशिप से गेम डेवलपर तक, कौन है ट्रंप पर फायरिंग करने वाला शूटर? यहां देखें उसकी पूरी जन्म-कुंडली

Donald Trump Shooting Suspect Identity: शनिवार 25 अप्रैल 2026 को व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की घटना का मुख्य संदिग्ध व्यक्ति कोल थॉमस एलन है। 31 वर्षीय इस कैलिफोर्निया निवासी को घटनास्थल पर गिरफ्तार कर लिया गया।

लेकिन उसके शैक्षणिक और पेशेवर बैकग्राउंड को देखकर कई लोग हैरान हैं। उसने कैलटेक (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंग्यूज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की (मई 2025 में ग्रेजुएशन)।

कोल थॉमस एलन का शैक्षणिक बैकग्राउंड

1. नासा फेलोशिप: 2014 में NASA के Jet Propulsion Laboratory (JPL) में Summer Undergraduate Research Fellowship (SURF) प्राप्त की, जहां उसने एस्ट्रोफिजिक्स रिसर्च में योगदान दिया।

 2. टीचर: C2 Education जैसी ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के रूप में काम किया। 2024 में उसे “Teacher of the Month” भी चुना गया।

3. इंजीनियर और गेम डेवलपर: इंडी वीडियो गेम डेवलपर के रूप में जाना जाता है। उसने “First Law” नाम का एक shooter role-playing game भी डेवलप किया। 

Also read: 'सीक्रेट सर्विस का बेहतरीन काम, बच गई सभी की जान', फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन

कब-कैसी हुई फायरिंग?

बता दें, शनिवार शाम करीब 8:40 बजे वॉशिंगटन हिल्टन के मुख्य बॉलरूम के पास सिक्योरिटी स्क्रीनिंग एरिया में फायरिंग हुई। जैसे ही आवाजें आईं, सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रंप, वाइस प्रेसिडेंट और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। मेहमान टेबल के नीचे छिप गए। फायरिंग की घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, केवल एक एजेंट को हल्की चोट आई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, कोल एलन शॉटगन, हैंडगन और चाकू से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। फायरिंग में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ वेस्ट ने उसे बचा लिया। हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जांच क्या कह रही है?

FBI और सीक्रेट सर्विस अभी उसके मकसद की जांच कर रही हैं। फिलहाल उसके सोशल मीडिया, लिंक्डइन प्रोफाइल और घर की तलाशी ली जा रही है। लेकिन अभी तक कोई संगठित साजिश का सुराग नहीं मिला है। बता दें, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीक्रेट सर्विस ने बेहतरीन काम किया और सभी नेता सुरक्षित हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान ने दर्जनों पाकिस्तान से घुसे आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Iran Eliminates Terrirost: ईरान ने पाकिस्तान बॉर्डर से घुसे दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। ये घटना तब हुई, जब पाकिस्तान ईरान वार्ता की मेजबानी के लिए कमर कस चुका है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच अचनाक तनाव पैदा हो गया है।

'सीक्रेट सर्विस का बेहतरीन काम, बच गई सभी की जान', फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन

Donald Trump Firing incident: शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन और साहसिक काम किया, सभी कैबिनेट सदस्य सुरक्षित हैं और हमलावर को पकड़ लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast