Search KhabarFast

Press ESC to close

रेखा गुप्ता ने पूरा किया अपना वादा, महिलाओं को जल्द मिल सकता है मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर

रेखा गुप्ता ने पूरा किया अपना वादा, महिलाओं को जल्द मिल सकता है मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर

 
Free Gas Cylinders: दिल्ली सरकार होली के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  यानी ईडब्ल्यूएस  की महिलाओं को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, सरकार मार्च में होली के त्योहार के अवसर पर ईडब्ल्यूएस परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करा सकती है। इस संबंध में एक अहम प्रस्ताव को मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट बैठक में इस योजना के खाके पर विस्तार से चर्चा हुई और इसे लागू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत राशन कार्ड रखने वाले ईडब्ल्यूएस परिवारों की महिलाओं को होली और दीपावली के दौरान मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे महंगाई के दौर में गरीब परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो होली से पहले ईडब्ल्यूएस परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात मिल सकती है। इससे त्योहार के मौके पर गरीब परिवारों का खर्च कम होगा और रसोई का बजट संभालना थोड़ा आसान हो जाएगा। 
 
चुनावी वादे का हिस्सा रही है योजना
 
गौरतलब है कि होली और दीपावली के अवसर पर ईडब्ल्यूएस परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में किया था। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सालभर 500 रुपये प्रति सिलेंडर की रियायती दर पर गैस उपलब्ध कराने का भी वादा शामिल था। सत्ता में आने के बाद सरकार ने इस योजना को अपने पहले 100 दिनों की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल किया। 
 
 
सरकार पर आएगा करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च
 
सूत्रों के अनुसार, इस योजना को लागू करने पर सरकार को लगभग 300 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।अधिकारियों का कहना है कि लाभार्थियों की पहचान राशन कार्ड के आधार पर की जाएगी, ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपने कुछ चुनावी वादे पहले ही पूरे कर दिए हैं। इनमें दिल्ली में केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्यान्वयन और जरूरतमंदों को सिर्फ 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन खोलना शामिल है। सरकार का कहना है कि मुफ्त गैस सिलेंडर योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। 
 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mulayam Singh Yadav Jayanti: पिता को याद कर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले - जरूरत के वक्त लोगों के साथ खड़े रहना सिखाया

Akhilesh Yadav on Mulayam Singh Yadav Jayanti: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने आज रविवार को अपने पिता और पार्टी फाउंडर, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनसे सीखे गए मूल्यों को याद किया और उनके सोशलिस्ट सिद्धांतों के प्रति अपने कमिटमेंट को दोहराया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को याद करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहना और मदद मांगने वालों की मदद करना सिखाया।

Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, अमित शाह ने सुखबीर बादल संग किया गठबंधन का ऐलान

Punjab Election 2027: पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की।

Punjab Politics: BJP-SAD गठबंधन पर PM मोदी का बयान, अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद

Punjab News:पंजाब की राजनीति में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने अकाली दल की NDA में वापसी का स्वागत करते हुए इसे स्वाभाविक गठबंधन बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast