Search KhabarFast

Press ESC to close

'नक्शे से नाम मिटा देंगे...' पीएम मोदी की फोटो हटाने पर पाकिस्तान को किसने दी सीधी चेतावनी

'नक्शे से नाम मिटा देंगे...' पीएम मोदी की फोटो हटाने पर पाकिस्तान को किसने दी सीधी चेतावनी

Pakistan Gets Warning: पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतें करना नहीं छोड़ रहा है। किर्गिस्तान में आयोजित की गई एससीओ सम्मेलन के दौरान भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आया है। हद तब हो गई जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने SCO के मंच की एक तस्वीर शेयर की जिसमें पीएम मोदी को क्रॉप कर दिया गया था।

अब शहबाज शरीफ को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहे तो पाकिस्तान का नाम नक्शे से मिटा देंगे।

एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान को चेताया  

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के इस रवैये पर भारतीय नेताओं और पूर्व कूटनीतिज्ञों ने कड़ा प्रहार किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान का ये हरकत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी की तस्वीर भले ही हटा दें लेकिन अगर पीएम मोदी चाहें तो पाकिस्तान का नाम दुनिया से मिटा देंगे। एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद भी दिलाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ ऐसा खेल न खेले।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब मंगलवार यानी एक सितंबर को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल से एसीसीओ समिट की ग्रुप फोटो शेयर की गई। फोटो को दोनों तरफ से क्रॉप किया गया था ताकी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बीच में नजर आए। वहीं, पीएम मोदी की फोटो को भी हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि सम्मेलन में शरीफ को किसी ने नहीं पूछा, इसलिए वह तस्वीर के जरिए अपनी इच्छा पूरा करना चाहते थे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से दूसरी तस्वीर शेयर की गई। जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री समेत तमाम नेता मौजूद थे।                                                                                             

Also read: Rules Changing: सितंबर में बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast