Hapur Marriage Fraud: शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला आया सामने आया है। हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के लिसड़ी गांव में मंदिर में शादी के महज दो दिन बाद कथित दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि हापुड़ का विनोद लंबे समय से कुंवारा था। टैक्सी ड्राइवर विनोद गाजियाबाद में एक पंडित जी से मिले जिनसे विनोद ने शादी कराने का आग्रह किया। जिसके बाद 2 महीने बाद एक लाख रूपये कैश देकर विनोद का रिश्ता रामपुर की सीमा से करा दिया गया, शादी के बाद सीमा विनोद के साथ ससुराल आयी, सुहागरात के ठीक 24 घंटे बाद सीमा ने अंधेरी रात में घर का माल समेटा और रफूचक्कर हो गयी।
आरोप है कि बिचौलिए पंडित ने शादी कराने के नाम पर युवक को झांसे में लिया और दुल्हन की मां को पैसे दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये भी ठग लिए। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो दुल्हन घर से गायब मिली। फिलहाल पीड़ित युवक ने बिचौलिए पंडित, कथित दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सिम्भावली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Also read: UP News: मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद बाराबंकी में खूनी तांडव! जमीन विवाद में ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, बुजुर्ग की मौत