Search KhabarFast

Press ESC to close

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

पंकज त्रिपाठी का मजाकिया अंदाज

बता दें, बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 का आयोजन हुआ था, जिसमें पंकज त्रिपाठी ने भी शिरकत की थी। इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिससे वहां मौजूद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और पंकज त्रिपाठी का अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के प्रति सच्चा प्यार भी दिखा। दरअसल, इस कार्यक्रम के एक सेशन में अभिनेता दर्शकों से बातचीत कर रहे थे। लेकिन तभी उनकी नजर अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी पर पड़ी, जो फोन पर लगातार मैसेज टाइप कर रही थीं।

इसके बाद पंकज ने अपने भाषण के बीच अपनी पत्नी से मुस्कुराते हुए पूछा ‘तुम किसे लगातार टाइप किए जा रही हो? मेरी नजर बार-बार वहीं जा रही है। मैं इतनी देर से बोल रहा हूं और तुम मुझे सुन ही नहीं रही हो।' पंकज त्रिपाठी का ये अंदाज कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को इतना सच्चा-प्यारा और मजाकिया लगा कि वे सभी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। लेकिन पंकज त्रिपाठी यहीं नहीं रुके, उन्होंने माहौल को और खुशनुमा बनाते हुए कहा कि शायद वह उनकी बेटी को मैसेज भेज रही होंगी। इसलिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारी बेटी से कह दो कि उसके पिता का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

इसके बाद उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे 25 साल पहले एक खूबसूरत महिला से शादी कर चुके हैं और लगातार उनके चेहरे पर अपनी बातों का रिएक्शन देखने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी पत्नी की नजरें फोन की स्क्रीन पर ही अटकी हुई थी। ये बात सुनकर सभी लोग जोर से हंसने लगे।

सोशल मीडिया पर छाया पंकज त्रिपाठी का वीडियो

पंकज त्रिपाठी के इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हर कोई उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहा है। फैंस पंकज और मृदुला के रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर पति-पत्नी के रिश्ते में इसी तरह के प्यार, विश्वास और सम्मान की जरूरत है।

Also read: Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast