Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 18 August: उत्तर से दक्षिण तक...अगले 18 घंटों में बरसेंगे बादल, इन 25 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam 18 August: उत्तर से दक्षिण तक...अगले 18 घंटों में बरसेंगे बादल, इन 25 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

18 August Ka Weather Forecast: उत्तर से लेकर पश्चिम, पूर्व से लेकर दक्षिण तक...भारत में मानसून की गतिविधि देखी जा सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 18 अगस्त मंगलवार के लिए अपडेट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, झारखंड समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए भूस्खलन का अलर्ट भी जारी किया गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास के पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर डिप्रेशन के प्रभाव से देशभर में मानसून सक्रिय है। IMD की मानें तो ये स्थिति अगले दिनों तक बनी रहेगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में झमाझम बारिश होगी।

IMD ने बताया कि बारिश के साथ कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा IMD के अनुसार, निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।

Also read: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन. शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा आतंकवादी अरेस्ट

दिल्ली में 18 अगस्त का मौसम

IMD ने दिल्ली में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। कल 18 अगस्त को कुछ इलाकों में बादल बरसने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेगे।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बाराबंकी, बरेली, इटावा, हापुड़स झांसी, कानपुर समेत कई जिलों में बारिश होगी। IMD की मानें तो इन इलाकों में हल्की से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

18 अगस्त को राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग ने राजस्थान मे हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 45 से 50KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेगी। चुरू, अजमेर, जयपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में सामान्य बारिश होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन. शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा आतंकवादी अरेस्ट

Shahzad Bhatti Terror Network: आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहिष्णुता नीति को कायम रखते हुए, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया और 200 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार करके उसकी विध्वंसक हमलों की योजनाओं को विफल कर दिया।

West Bengal: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में आग का तांडव, 8 लोग जिंदा जलकर मरे; 28 को बचाया गया

Birbhum: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को तारापीठ स्थित एक होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast