Search KhabarFast

Press ESC to close

स्मृति ईरानी बनीं महामंत्री...तो पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान

स्मृति ईरानी बनीं महामंत्री...तो पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान

BJP Core Team Members Annonced:चुनावी सीजन से पहले भाजपा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नितिन नवीन की टीम में उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का ऐलान किया गया है। टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राम माधव और स्मृति ईरानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा संगठन में आई हैं। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के बैजयंत पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Image

Image

Image

नई टीम के सामने बड़ी चुनौती

नितिन नवीन के लिए साल 2027 चुनौती भरा रहने वाला है। 2027 में गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाला है। सबसे बड़ा चुनाव उत्तर प्रदेश का होने वाला है। मौजूदा हालात को देखते हुए नितिन नवीन की टीम में फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है।     

नितिन नबीन ने क्या कहा 


भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाए। ये अनुभव और ऊर्जा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को मजबूत बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प और राष्टसेवा के ध्येय को नई ऊचाइयों तक ले जाएंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand Students Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, पत्र लिखकर हेमंत सोरेन से छात्रों से मिलने की अपील

Jharkhand Students Protest: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी शेष चिंताओं का समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलें। इससे उनकी शेष चिंताओं को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।

'हां मैं दिमागी नकस्ल हूं और मुझे इस पर गर्व है...'अरविंद केजरीवाल के बयान फैली सनसनी

Arvind Kejriwal Remark On Dimagi Naxal:दिमागी नक्सल वाला मामला लगतार तूल पकड़ता जा रहा है। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें कूद पड़े हैं। उन्होंने खुद को दिमागी नक्सल बताया है। केजरीवाल ने सोमवार यानी 17 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि हां मैं दिमागी नक्सल हूं क्योंकि, देशभक्त और मुझे इस पर गर्व है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast