Sonia Gandhi Biography:कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने शुक्रवार यानी 28 अगस्त को साफ कहा कि वह इस किताब का प्रकाशन नहीं करेगा।
कंपनी का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ हफ्के पहले अमेरिकी प्रकाशक अल्फ्रेंड ए नॉल ने कहा था कि किताब 10 नवंबर को रिलीज होगी। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी ने किताब बदलाव करने के इनकार कर दिया था। जिसके बाद प्रकाशक ने किताब छापने से मना कर दिया। हालांकि, पेंगुइन रैंडम हाउस ने इस दावे को गलत करार दिया है।
किताब प्रकाशक कंपनी ने क्या कहा
कंपनी ने बयान में कहा है कि उसने हमेशा किताब छापने में रुची दिखाई थी और वह इसे छापने के लिए तैयार थी। साथ ही यह भी कहा गया है कि लेखकों के तथ्यों की जांच करना और उन्हें सुझाव देना प्रकाशन का सामान्य हिस्सा होता है, जो उनका अधिकार और जिम्मेदारी है। कंपनी ने आगे कहा कि लेखक के साथ हुई बातचीत पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।
ऑनलाइन प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध
हालांकि, इस बीच भारत में किताब का वितरण कौन करेगा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन, ऑनलाइन शॉपिंग शाइट अमेजन पर 2615 रुपए में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध दिखाया गया है। अमेजन के अनुसार यह ईबुक विलियम कॉलिंस नाम के प्रकाशक ने छापी है, जो हार्पर कॉलिंस यूके का है। जब से अल्फ्रेड ए नॉफ ने इस किताब को लॉन्च करने का ऐलान किया है। तब से इसकी रिलीज को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।
सोनिया गांधी के जीवन पर है किताब
79 साल की सोनिया गांधी, जो कांग्रेस की बड़ी नेता हैं और भारतीय राजनीति की सबसे चर्चित हस्तियों में गिनी जाती हैं। इस किताब में अपनी जिंदगी की कहानी शेयर करेंगी। इसमें एक ताकतवर राजनीतिक परिवार में उनकी शादी, राजीव गांधी को खोने का खर्द, जिसने उन्हें राजनीति की दुनिया ला खड़ा किया और साल 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने जैसे करई पहलू शामिल होंगे।
Also read: नेपाल की तबाही पर सोनू सूद और मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ पीड़ितों के लिए की अपील