Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल की तबाही पर सोनू सूद और मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ पीड़ितों के लिए की अपील

नेपाल की तबाही पर सोनू सूद और मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ पीड़ितों के लिए की अपील

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई इलाकों में बचाव और राहत अभियान जारी है। इस मुश्किल समय में अभिनेता सोनू सूद और नेपाल में जन्मीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं। सोनू सूद ने पीड़ितों की मदद करने का भरोसा दिया, जबकि मनीषा कोइराला ने लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

सोनू सूद ने मदद का दिया भरोसा

जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जाने जाने वाले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने नेपाल के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं। सोनू सूद ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था में मदद करने के साथ-साथ दोबारा घर और जीवन बसाने में भी सहयोग करेंगे।

मनीषा कोइराला ने की प्रार्थना की अपील

नेपाल में जन्मीं मनीषा कोइराला का देश से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “नेपाल के लिए प्रार्थना करें।” उनकी इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नेपाल के प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं।

बाढ़ में 157 लोगों की मौत

नेपाल के कई हिस्सों में आई बाढ़ से अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। करीब 400 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद करीब 105 भारतीय नागरिकों के लापता होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है। 

बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

बाढ़ ने नेपाल के बुनियादी ढांचे को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शुरुआती आकलन के मुताबिक तीन जिलों में नौ जलविद्युत परियोजनाएं नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा नौ वाणिज्यिक बैंक शाखाएं, 19 मोटर योग्य पुल और करीब 40 किलोमीटर राजमार्ग भी बह गया है। कई गांवों और कस्बों में लोगों का संपर्क दूसरे इलाकों से टूट गया है।

भारत ने भेजी राहत सामग्री

बाढ़ के बाद भारत ने नेपाल की मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी है। करीब 10 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है। इसका इस्तेमाल राहत और बचाव अभियान में किया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत की मानवीय और चिकित्सा सहायता काठमांडू पहुंच गई है और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त मदद भी जुटाई जा रही है।

राहत और बचाव अभियान जारी

नेपाल में आपातकालीन खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है। राहत एजेंसियां लापता लोगों की तलाश कर रही हैं और प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। इस संकट के बीच सोनू सूद और मनीषा कोइराला की अपील ने नेपाल के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता का संदेश दिया है।

Also read: आंध्र प्रदेश के पलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, बस और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम; 2 गंभीर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

100% इथेनॉल वाले E100 फ्यूल को मंजूरी, एमिशन नियमों में भी सरकार ने किया बदलाव

सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 में बदलावों के तहत, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ ने नोटिफ़ाई किया है, फ़्लेक्सिबल फ़्यूल पर चलने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई गाड़ियों में E100 इथेनॉल फ़्यूल के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है। गज़ट नोटिफ़िकेशन के मुताबिक, सरकार ने फ़्लेक्स-फ़्यूल गाड़ियों के लिए तय एमिशन स्टैंडर्ड्स में E85 के साथ E100 को भी शामिल किया है, जिससे लगभग प्योर इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का रास्ता साफ़ हो गया है।

Aaj Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब मचा रहा भयंकर तबाही, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश बनेगी आफत, IMD से जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

27 October Weather Update: इस समय बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब सक्रिय है, जो आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है और देश के कई इलाकों में मौसम को प्रभावित कर रहा है। इस बीचृ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, यह सिस्टम अब बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है।

Kal Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब से ओडिशा में रेड अलर्ट, 27 अक्टूबर को 25 इन राज्यों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें IMD अपडेट

IMD Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन अर्नब के 28 अक्टूबर की दोपहर को यनम के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast