
Rohit Calls Virat: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आर अश्विन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जिसकी वजह से अश्विन को अपने पोस्ट के लिए कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। साथ ही अश्विन पर कई बार रोहित और विराट के खिलाफ बयानबाजी करने के आरोप लगे हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अश्विन ने विराट कोहली को फोन मिला दिया।
एक पोस्ट में आरोप लगाया गया कि आर अश्विन ने विराट कोहली पर हमला करते हुए रोहित शर्मा को बेहतर टी20 खिलाड़ी बताया है। इसके बाद अश्विन ने उसी पोस्ट पर जवाब दिया कि उन्होंने विराट कोहली से बात कर ली है और इसकी वजह से दोनों के बीच दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।
अश्विन ने क्यों किया विराट को फोन
विराट कोहली और आर अश्विन की दोस्ती पुरानी है। दोनों ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और उनकी कप्तानी में अश्विन हमेशा नंबर एक स्पिनर रहे। यही वजह है कि जैसे ही अश्विन पर ऐसे आरोप लगे, तो उन्होंने तुरंत विराट को फोन किया। अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि मैंने अभी विराट से इनडायरेक्ट हमले को लेकर चिंता जताई है और सोशल मीडिया पर इस तरह से सनसनीखेज फैन वॉर देखकर हम दोनों खूब हंसे।
सोशल मीडिया पर फैन वार
सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नोकझोक कोई नई बात नहीं है। अक्सर लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वहीं, रोहित और विराट के फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर आमने-सामने होते हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। धोनी और कोहली के फैंस के बीच भी कोल्ड वॉर देखने को मिलता है। हालांकि, ये खिलाड़ी आपस में बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। विराट और रोहित की बात करें तो दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। ।
Leave a comment