रतन टाटा के बाद किसे मिलेगी टाटा ग्रुप की कमान? माया टाटा की चर्चा जोरों पर

रतन टाटा के बाद किसे मिलेगी टाटा ग्रुप की कमान? माया टाटा की चर्चा जोरों पर

Successor Of Ratan Tata: रतन टाटा के निधन के बाद इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि टाटा ग्रुप की कमान किसे दी जाएगी। हालांकि, टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद के लिए तीन प्रवल दावेदार माया टाटा, लिआह टाटा और नेविल टाटा हैं लेकिन, रेस में सबसे आगे माया टाटा चल रही हैं।

माया टाटा के बारें में जानें

बता दें कि, नोएल टाटा और अल्लू मिस्त्री की बेटी माया टाटा है। माया टाटा की कॉर्पोरेट जगत पर गहरी पकड़ है। माया बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। मात्र 34 वर्ष की उम्र में माया ने संगठन के भीतर अपने नेतृत्व और रणनीतिक कौशल को साबित किया था। यही वजह है कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन की रेस में माया टाटा सबसे आगे चल रही हैं।

माया टाटा को हिस्सेदारी नहीं?                 

बता दें कि, हाल की रतन टाटा की वसीयत सामने आई है। जिसमें उनकी निजी संपत्ति का जिक्र किया गया है। हालांकि, रतन टाटा की निजी संपत्ति में माया टाटा को हिस्सेदारी नहीं दी गई है। दूसरी तरफ कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, रतन टाटा ने माया टाटा को भविष्य को लीडर बताया था। रतन टाटा ने कहा था कि " माया टाटा भविष्य में टाटा ग्रुप की नेतृत्व कर सकती हैं। रतन टाटा ने सिफारिश भी कि थी की, माया टाटा को दोराबजी ट्रस्ट और रतन टाटा के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया जाए।         

माया टाटा दिखा चुकी हैं काबिलियत               

बता दें कि, टाटा ग्रुप में माया टाटा ने अपनी काबिलियत पहले ही दिखा चुकी है। माया की प्राफेशनल कैरियर टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड से शुरू हुई थी। जहां उन्होंने पोर्टफोलियो प्रबंधन और निवेशक संबंधों में उत्कृष्टता हासिल की थी। ​​इसके अलावा, माया टाटा ने टाटा डिजिटल में कदम रखा। जहां उन्होंने टाटा न्यू ऐप लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल माया टाटा, टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। इस मेडिकल बोर्ड की शुरुआत रतन टाटा ने की थी।                                                                                             

Leave a comment