Search KhabarFast

Press ESC to close

आईपीएल 2026 में कौन खिलाड़ी करेगा किस टीम की कप्तानी? सभी की लिस्ट आई सामने

आईपीएल 2026 में कौन खिलाड़ी करेगा किस टीम की कप्तानी? सभी की लिस्ट आई सामने

IPL 2026 Captains list: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खेलेगी और सभी टीमों के कप्तान की लिस्ट सामने आ गई।

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। पिछले दो सीजन से हार्दिक मुंबई की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, एमआई की तरह पांच बार की चैंपियन चेन्नई का बागडोर रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।

राजस्थान के कप्तान होंगे पराग

इसके अलावा आईपीएल की तीसरी सफल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स है। कोलकाता की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे। पिछले सीजन भी उन्होंने टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, इस बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियाग पराग को सौंपी गई है। जो पिछले सीजन में संजू सैमसन के साथ कुछ मैचों की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदारबाद की अगुवाई पैट कमिंस करेंगे। वह पिछले सीजन भी हैदराबाद की कप्तानी कर रहे थे। गुजरात टाइंटस की कप्तानी करते हुए शुभमन गिल दिखेंगे। वहीं, मौजूदा चैंपियन रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे।    

कौन करेगा पंजाब की कप्तानी

वहीं, पिछले साल की रनर-अप पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फिर से ट्रॉफी के रेस में शामिल होगा। दिल्ली कैपिटल्स को भी अक्षर पटेल लीड करेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर से ऋषभ पंत के हाथों में होगी, वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लखनऊ ने पिछले सीजन में उन्हें 27 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। इस तरह से देखा जाए, तो सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट सामने आ गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast