
Who is Abhinav Arora: इन दिनों बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर छाए हुए है। हाल ही में, उनका और स्वामी रामभद्राचार्य का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान अभिनव मंच पर पूरे भक्ति-भाव से राम नाम का जयकारा लगा रहे थे। लेकिन तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें टोकते हुए मंच से नीचे उतरने को कहा। इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। लेकिन क्या आप जानते है कि कौन हैं अभिनव अरोड़ा?
कौन हैं अभिनव अरोड़ा?
दरअसल, इन दिनों दिल्ली निवासी अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर छाए हुए है। जिन्हें बाल संत के नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता तरुण राज एक मशहूर राइटर और टेड स्पीकर हैं। आपको बता दें, अभिनव अभी 5वीं कक्षा में पढ़ रहे है।
क्यों पड़ा बाल संत का नाम?
ऐसा कहा जाचा है कि जब अभिनव 10 साल के थे, तभी से वह श्रीकृष्ण और राम की भक्ति में लीन हो गए थे। देखते ही देखते अभिनव सोशल मीडिया पर बाल संत के रूप में मशहूर हो गए। सोशल मीडिया पर आए दिन अभिनव की वीडियोज वायरल होती रहती है। रोजाना इंटरनेट पर कई ऐसी वीडियोज मिल जाएगी, जिसमें कभी श्रीकृष्ण की अराधना कर रहे है। तो कभी दुलारते नजर आते हैं। इसके अलावा अभिनव मथुरा के संकीर्तनों में भी शामिल होते हैं।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
दरअसल, बीते साल सोशल मीडिया पर गणपति विसर्जन के दौरान अभिनव का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें बप्पा के विसर्जन के समय वह बप्पा से लिपटकर रो रहे थे। जिसके बाद उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर अभिनव के 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
मिली जान से मारने की धमकी
अब इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनव ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस मामले में सोमवार को अभिनव अपनी मां ज्योति अरोड़ा के साथ जनपद न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने 7 यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
वायरल हुआ अभिनव का वीडियो
दरअसल, हाल ही में अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की एक धार्मिक सभा में मौजूद थे। अभिनव मंच पर पूरे मन से राम नाम का जयकारा लगा रहे थे। लेकिन तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 'नीचे उतारिए इनको मेरी भी मर्यादा है।' जिसके बाद से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Leave a comment