Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा 'सेवा दूत अभियान', CM सम्राट ने बताई सरकार की योजना

Bihar News: 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा 'सेवा दूत अभियान', CM सम्राट ने बताई सरकार की योजना

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा दूत एवं विधानसभा समन्वय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने अपने नेतृत्व में देश को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। बिहार में भी एन०डी०ए० सरकार विकास के कार्यों को गति प्रदान कर राज्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। हम सभी ने वर्ष 2037 तक बिहार को समृद्ध बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी संघर्ष और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए आज इस मुकाम तक पहुँची है। पार्टी ने अपनी विचारधारा के अनुरूप अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनमें धारा 370 की समाप्ति तथा अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प' अभियान के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण, जीर्णोद्धार तथा अन्य बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में 65 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 43 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है, शेष पर कार्य जारी है। राज्य में प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 1 करोड़ 92 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। इस पर राज्य सरकार लगभग 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी खर्च कर रही है। वहीं, 1 करोड़ 9 लाख लोगों को प्रत्येक महीने की 10 तारीख को वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन के रूप में 1,100 रुपये की राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को भी गति दी जा रही है। बक्सर में कोका कोला बॉटलिंग प्लांट तथा सीमेंट फैक्ट्री स्थापित की गई है। नवादा, बांका, किशनगंज, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में भी सीमेंट फैक्ट्री स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। वर्तमान में राज्य में लगभग 10 हजार मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। वर्ष 2030 तक 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे उद्योगों को भी पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सेवा दूत अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी सेवा दूत घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। वे लोगों से संवाद करेंगे, योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे तथा जनता की समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुँचाएंगे। 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अभियान के माध्यम से सरकार के कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी और जनता का विश्वास मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। उनसे संवाद करना है और यह भी पता करना है कि सभी लोगों को सभी योजनाओं का लाभ ठीक ढंग से मिल रहा है या नहीं। सरकार द्वारा किये गये कार्यों को लोगों को बतायें और उनका विश्वास जीतें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिये काम करें। समाज के सभी वर्गों को जोड़ें। पार्टी को मजबूत कर सभी लोगों के लिये सुलभ बनाना है। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्यायें जानें और हम सभी को अवगत करायें ताकि उसका समाधान हो सके। सरकार के कार्यों का फीडबैक जनता से लें। आज से कार्यशाला शुरू हुआ है, आपके बीच आकर मुझे खुशी हो रही है। आप सभी को हमारी शुभकामनाएं हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Sonpur Mela: 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, AC बस से लग्जरी कार तक मिलेगी सुविधा

Bihar News: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष टूर पैकेज तैयार किए है। इस बार पर्यटक अपने बजट और जरूरत के अनुसार एसी बस से लेकर लग्जरी कार तक से सोनपुर मेले का भ्रमण कर सकेंगे। पटना से सोनपुर आने-जाने के लिए टूर पैकेज की शुरुआत 900 रुपये प्रति व्यक्ति से हो रही है। वही दो लोगों के लिए छह हजार रुपये का विशेष कपल पैकेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित होटल कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फरार चल रहे आरोपी सलमान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान सलमान घायल हो गया। गिरफ्तारी के बाद उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के सामने रोते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast