Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा सेंड

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा सेंड

WhatsApp New Feature:यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही मैसेज शेड्यूलिंग फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे और तय समय पर वह अपने आप सामने वाले व्यक्ति को भेज दिया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है।

इस फीचर को फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे Android और iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। खास बात यह है कि मैसेज शेड्यूल करने के लिए यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा इंडिविजुअल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगी।

10 मिनट से लेकर 2 सप्ताह तक कर सकेंगे मैसेज शेड्यूल

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के इस फीचर में यूजर्स 10 मिनट से लेकर 2 सप्ताह तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। यानी अगर आप किसी को जन्मदिन की बधाई, जरूरी रिमाइंडर या कोई खास मैसेज भेजना चाहते हैं तो उसे पहले से तैयार करके भेजने का समय तय कर सकते हैं। तय समय आने पर WhatsApp अपने आप मैसेज डिलीवर कर देगा।

फोटो, वीडियो और लिंक भी कर सकेंगे शेड्यूल

WhatsApp का नया फीचर केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं रहेगा। इसके जरिए यूजर्स फोटो, वीडियो और लिंक जैसी मीडिया फाइलों को भी शेड्यूल कर सकेंगे। मैसेज शेड्यूल होने के बाद वह चैट में साइलेंट रहेगा और उसके साथ घड़ी का निशान दिखाई देगा। निर्धारित समय पूरा होने पर मैसेज अपने आप संबंधित व्यक्ति या ग्रुप तक पहुंच जाएगा।

एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की मिलेगी सुरक्षा

इस फीचर की एक अहम खासियत इसकी प्राइवेसी भी है। शेड्यूल किए गए मैसेज भी सामान्य WhatsApp मैसेज की तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेंगे। इससे मैसेज की सुरक्षा बनी रहेगी। हालांकि, अभी यह फीचर टेस्टिंग के चरण में है और कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।  

Also read: NDA 1 Exam 2027: सेना में अफसर बनने का मौका, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पांच प्रमुख परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने, बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और डाक विभाग को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है। सरकार के फैसलों से इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार

Kal Ka Mausam 26 November: दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, उत्तर में ठंड-कोहरे का डबल अटैक; जानें 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

26 November Weather Update: देशभर में मौसम दो भागों में बंटा हुआ है। एक तरफ, दक्षिण भरत में आंधी-बारिश का देखने को मिल रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की दोहरी मार लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिणी इलाके में बारिश और उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले इलाके में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तो चलिए IMD से कल 26 नवंबर का मौसम जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast