Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं कपिल साहू? जिन्होंने पर्दे के पीछे से लिख दी थलापति विजय की जीत की स्क्रिप्ट

कौन हैं कपिल साहू? जिन्होंने पर्दे के पीछे से लिख दी थलापति विजय की जीत की स्क्रिप्ट

Tamilnadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की नई नवेली पार्टी की ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा हो रही है। 234 विधानसभा सीट वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली ही बार में 108 सीटों पर कब्जा कर लिया। तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद विजय गठबंधन की तलाश में हैं। ऐसी संभावना है कि वह कांग्रेस समेत अन्य छोटी पार्टियों के साथ हाथ मिला सकते हैं। 

विजय की इस जीत के पीछे रणनीतिकार कपिल साहू का हाथ बताया जा रहा है। जिन्होंने विजय के पीछे की पूरी रणनीति तैयार की थी। चलिए जानते हैं कौन हैं कपिल साहू

कपिल ने जीत की सुनिश्चित

तमिलनाडु विधानसभा में विजय की इस जीत श्रेय खुद उनके करिश्मे और स्टारडम को जाता है लेकिन, इसके दूसरे तरफ टीवीके के प्रभाव को बढ़ाने के लिए कपिल साहू की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। कपिल साहू के पहले मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विजय की मदद ली थी लेकिन, उनके बिहार चुनाव में व्यस्त होने के बाद कपिल साहू ने कमान संभाल ली थी।     

Also read: Assembly Election 2026: वोटों की गिनती से जीत की घोषणा तक, कैसे तय होता है विजेता? यहां देखें पूरा प्रोसेस

कौन हैं कपिल साहू

कपिल साहू पहले मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आईपैक में काम करते थे। जहां उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ राजनीतिक अभियान, डेटा, नैरेटिव निर्माण और राजनीतिक एडवाइजर के तौर पर काम किया। इसके बाद साहू ने अपने 12 साथियों के साथ प्रशांति किशोर ने अपने रास्ते अलग करते हुए एक नई पॉलिटिकल एडवाइजरी फर्म बनाई। इस फर्म के जरिए उन्होंने आम आदमी पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट जैसी पार्टियों की रणनीति बनाई। इसके बाद वह टीवीके साथ जुड़ गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast