Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। जहां एक स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ने से सामने चल रही एक गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतकों यूपी पुलिस के जवान थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया गया।

सभी मृतक यूपी पुलिस के जवान थे

तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव ने बताया कि मृतक सभी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान हैं, जो जालौन जिले में तैनात थे। मामले की सूचना जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। उसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलहड़ और सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast