Search KhabarFast

Press ESC to close

रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला इलाके में एक गोद ली हुई बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। मृतका की पहचान नाहिदा परवीन के रूप में हुई है, जो अपने घर में बेटी के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति का चार साल पहले निधन हो गया था और उनके नाम करीब 45 लाख रुपये थे। इस पैसे की नॉमिनी उनकी बेटी थी।

प्रेमी को देती थी पैसे 

पुलिस के मुताबिक, बेटी अपने प्रेमी को अकाउंट से पैसे निकालकर देती थी। जब मां को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। इसके बाद बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। जांच में सामने आया कि 24 अप्रैल की रात आरोपी प्रेमी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा। उस समय नाहिदा परवीन अपने कमरे में थीं। आरोपियों ने तकिए से उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान विरोध करने पर उनके गले में चोट भी लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई। 

हत्या कर डीप फ्रीजर में रखा शव

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को डीप फ्रीजर में छिपा दिया और मौके से फरार हो गए। अगले दिन बेटी ने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि उसकी मां बाथरूम में गिर गई हैं और उनकी मौत हो गई है। इसके बाद बिना ज्यादा जांच के शव को दफना दिया गया। हालांकि मोहल्ले के लोगों को शक हुआ, क्योंकि शरीर पर चोट के निशान दिख रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस हिरासत में 3 लोग

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है और Forensic Science Laboratory की टीम जांच में जुटी है। यह घटना लोगों को झकझोर देने वाली है। जिस मां ने छह महीने की उम्र में बेटी को गोद लिया, उसी ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Also read: राजा रघुवंशी हत्याकांड...सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक सहित सख्त शर्तें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast