Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: दिल्ली में होने वाला CSK बनाम DC मैच हाई वोल्टेज कैसे? क्यों चेन्नई सुपर किंग्स की धुकधुकी बढ़ी

IPL 2026: दिल्ली में होने वाला CSK बनाम DC मैच हाई वोल्टेज कैसे? क्यों चेन्नई सुपर किंग्स की धुकधुकी बढ़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है। जहां अब हर मैच और हर प्लेऑफ जैसा है। फिर चाहे वो किसी की जीत से हो या किसी की हार से, हर एक मुकाबला अंतिम-4 की रास्ता तय करेगा। मगर सिर्फ हार-जीत ही नहीं, बल्कि बारिश किसी टीम का खेल बिगाड़ सकती है, तो किसी का बना सकती है। क्योंकि दिल्ली और चेन्नई  के बीच होने जा रहे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और ये मैच रद्द भी हो सकता है।

दिल्ली-चेन्नई के बीच मंगलवार 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला खेला जाएगा। मगर इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। असल में दिल्ली में 5 मई की शाम के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम बिगाड़ सकता है खेल

मौसम विभाग के अनुसार शाम 7 बजे के बाद बारिश होने की आशंका नहीं है। मगर उससे ठीक पहले होने वाली बारिश और ओले गिरने से मैदान गिला हो सकता है। ऐसे में मैच में देरी हो सकती है और अगर ये मैदान वक्त पर तैयार नहीं हुआ तो मैच रद्द भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को तो निराशा हाथ लगेगी ही साथ ही दोनों टीम को भी नुकसान होगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि वो प्लेऑफ की रेस में फिलहाल पीछे हैं और अंक तालिका के बीच के हिस्से में मौजूद है।    

Also read: IPL 2026, RR vs DC: जीत के बाद भी खुश नहीं कप्तान अक्षर पटेल, दिया चौंकाने वाला बयान

दोनों टीमों के अहम मुकाबला

फिलहाल दोनों टीम ने आईपीएल 2026 में 9-9 मैच खेले हैं और संयोग से दोनों टीमों ने 4-4 जीत के साथ 8-8 अंक हासिल किए हैं। सिर्फ नेट रनरेट के कारण चेन्नई छठे और दिल्ली 7वें स्थान पर है। अब अगर मैच रद्द होता है तो दोनों को 1-1 पॉइंट मिलेगा और उनके 9-9 अंक हो जाएंगे। इसके बाद भी दोनों के 4-4 मैच बाकी रहेंगे। ऐसे में अगर ये दोनों टीम अपने बचे हुए मैच जीत लेती हैतो वो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

IPL 2026: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने प्लेऑफ का रास्त लगभग बंद कर दिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन, कुछ देर बाद फॉलो बैक कर दिया।

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

आईपीएल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी 8 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast