Search KhabarFast

Press ESC to close

गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

Gurugram Schools Bomb Threat: गुरुग्राम में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह शहर के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस खबर के सामने आते ही स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजकर 33 मिनट पर यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया। उस समय तक कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे और कक्षाएं भी शुरू हो चुकी थीं। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इस ईमेल की जानकारी मिली, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया।

ईमेल में किया गया दावा

ईमेल में दावा किया गया कि दिल्ली के लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी एक कार में बम लगाया गया है। इसके साथ ही अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने की बात भी लिखी गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। स्कूलों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भेजकर पूरी तरह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों ने तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी मिली चेतावनी

स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। माता-पिता अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित नजर आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले संगठन की ओर से भेजा गया है। इसमें 29 अप्रैल को खालिस्तान डिक्लेरेशन डे बताकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी चेतावनी दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।  
Also read: रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

गोलियां की तड़तड़ाहट दहली देश की राजधानी दिल्ली, निजामुद्दीन चौक के पास पार्क में गोली चलने से मची सनसनी, एक व्यक्ति घायल

Delhi Firing: बीती रात गोलियां की तड़तड़ाहट से देश की राजधानी दिल्ली दहल गई। दिल्ली के निजामुद्दीन चौक के पास स्थित एक पार्क में गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला तुगलक रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस गोली बारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast