Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं इस्तीफा नहीं दूंगीं, चुनाव नहीं हारी हूं...' बंगाल चुनाव में पटखनी खाने के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

'मैं इस्तीफा नहीं दूंगीं, चुनाव नहीं हारी हूं...' बंगाल चुनाव में पटखनी खाने के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

Mamta Banarjee Alleges EC: बंगाल चुनाव में करारी मात खाने के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि हम हारे नहीं बल्कि हमें हराया नहीं गया है। उन्होंने ये भी कहा था कि ये लड़ाई भाजपा से नहीं थी बल्कि चुनाव आयोग से थी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी, अमित शाह ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर हमें चुनाव हराया है।                   

ममता का चुनाव आयोग पर निशाना                        

ममता बनर्जी ने कहा कि वह वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम फिर वापस लौटेंगे। नैतिक तौर पर हमारी जीत हुई है। ममता ने आऱोप लगाया है कि इस खेल में चुनाव आयोग सबसे बड़ा विलेन है, जिसने एकतरफा काम किया। उन्होंने कहा कि ये बंगाल का काला इतिहास है। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हालांकि, टीएमसी चीफ ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया। ममता ने ये भी आरोप लगाया है कि टीएमसी दफ्तर को घेरने और उस पर कब्जा करने की कोशिशि की गई। उन्होंने मतगणना केंद्र पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें काउंटिंग सेंटर में घुसने नहीं दिया गया।      

Also read: केरलम को मिलने जा रहा नया CM! जानिए किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज 

चुनाव में भाजपा को अपार बहुमत

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। ना सिर्फ जीत हासिल की बल्कि टीएमसी की कमर तोड़ दी। उम्मीद से कहीं ज्यादा सीटें भाजपा को मिली। बंगाल चुनाव में भाजपा को 207 सीटों पर जीत मिली। वहीं, टीएमसी मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा कांग्रेस ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की। बता दें कि बंगाल में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। इस लिहाज से देखें तो भाजपा के पास बहुमत से कहीं ज्यादा संख्या है। बताया जा रहा है कि 9 मई तक नई सरकार का गठन हो जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Agnipath Scheme 2026 : अग्निपथ योजना में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार और सेना के स्तर पर इस बात पर विचार चल रहा है कि अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा के बाद शादी करने की अनुमति दे दी जाए।

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast