Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सोनीपत में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर किया तीखा हमला

HARYANA NEWS: सोनीपत में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर किया तीखा हमला

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत नगर निगम चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जाम सीवरेज और टूटी सड़कों को प्रमुख मुद्दा बनाया।

विभिन्न वार्डों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि विकास केवल कागज़ों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का बजट जनता के हित में खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे तो करती है, लेकिन उन्हें लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। इस दौरान हुड्डा ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की और लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवान ने हार के बाद भी जनता के बीच रहकर लगातार काम किया है और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया है।

Also read: तमिलनाडु में TVK की दमदार एंट्री, लेकिन नंबर गेम में पीछे; अब किस फार्मूले से बनेगी सरकार?

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि शहर की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस की जीत के साथ ही नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही आएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाएगा। जनसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की सक्रिय मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है, जिससे मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

HARYANA NEWS: पानीपत में सीवर हॉल बना मौत का कुंआ, ब्लॉकेज खोलने उतरे दो युवकों की गई जान

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में चौटाला रोड स्थित HSVP के STP प्लांट में ब्लॉकेज खोलने उतरे दो श्रमिकों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरव और अजय के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast