Search KhabarFast

Press ESC to close

Assembly Election 2026: वोटों की गिनती से जीत की घोषणा तक, कैसे तय होता है विजेता? यहां देखें पूरा प्रोसेस

Assembly Election 2026: वोटों की गिनती से जीत की घोषणा तक, कैसे तय होता है विजेता? यहां देखें पूरा प्रोसेस

Assembly Election Result Process: आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। मतगणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से चले इसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं। तो वहीं, सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी जीत की तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन क्या आप जानते है कि ईवीएम, व्हीपीएटी और डाक मतपत्रों की गिनती कैसे होती है? यहां देखें पूरा प्रॉसेस।

मतगणना से पहले की तैयारी

बता दें, वोटिंग खत्म होने के बाद सभी EVM और व्हीपीएटी मशीनों को चुनाव आयोग के एजेंट्स की मौजूदगी में इन्हें पूरी तरह से सील कर दिया जाता है। जिसके बाद इसे कड़ी सुरक्षा वाले स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। इस स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी की जाती है। साथ ही, बड़ी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किए जाते हैं। इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम से EVM मशीनें मतगणना वाले दिन बाहर निकाली जाती है। वहीं से इसे काउंटिंग हॉल में ले जाया जाता है।

मतगणना कैसे होती है?

1. डाक मतपत्र (Postal Ballots) की गिनती 

सबसे पहले डाक मतपत्रों जिसमें सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, 80+ बुजुर्गों और दिव्यांगों के वोटों की गिनती शुरू होती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट (ETPB) भी शामिल होते हैं। बता दें, ये वोट आमतौर पर कुल वोटों का छोटा हिस्सा होते हैं, लेकिन शुरुआती रुझान इन्हीं से बनते हैं।

Also read: Assembly Election Result 2026 LIVE: बंगाल-असम में बीजेपी की आंधी, तमिलनाडू में विजय की TVK निकली आगे

2. EVM मतों की गिनती

डाक मतपत्र गिनती शुरू होने के 30 मिनट बाद EVM की गिनती शुरू होती है।  इसके लिए हर काउंटिंग टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर और सहायक स्टाफ की 4 सदस्यीय टीम होती है। हर टेबल पर एक पोलिंग स्टेशन की EVM लाई जाती है।  इसका रिजल्ट बटन दबाकर स्क्रीन पर दर्ज वोट दिखाए जाते हैं।  जिसके बाद सभी एजेंट्स के हस्ताक्षर के साथ ये आंकड़े फॉर्म 17सी के भाग-२ में दर्ज किए जाते हैं।

3. व्हीपीएटी पर्चियों की गिनती

वोटों की गिनती में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 5 चुने गए पोलिंग स्टेशनों की व्हीपीएटी पर्चियां गिनी जाती हैं। इसके बाद इन पर्चियों को EVM के रिकॉर्ड से मिलाया जाता है। 

4. विजेता की घोषणा कैसे होती है?  

डाक मतपत्रों और EVM मशीनों के सभी राउंड पूरे होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर सभी वोटों को जोड़ता है। जिसके बाद सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast