Search KhabarFast

Press ESC to close

'सरकार के लिए समझौता...',Thalapathy Vijay बने TVK विधायक दल के नेता; गठबंधन पर दिया स्पष्ट संदेश

'सरकार के लिए समझौता...',Thalapathy Vijay बने TVK विधायक दल के नेता; गठबंधन पर दिया स्पष्ट संदेश

Vijay MLA Leader TVK: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी हैं। अभिनेता-राजनेता थलापति विजय की पार्टी TVK ने डीएमके और एआईडीएमके को करारी शिकस्त दी है। TVK के 108 सीटों पर कब्जा कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। जिसके बाद आज मंगलवार को TVK ने अपनी पहली बड़ी बैठक में विजय को विधायक दल का नेता चुना है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकार बनाने के लिए वह किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगी।

विधायक दल का नेता चुने गए विजय

बता दें, TVK मुख्यालय पनैयूर में हुई विधायकों की बैठक में विजय को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित 107 विधायकों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद पार्टी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पत्र में कहा गया है कि इस समय TVK सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। इसके अलावा पार्टी ने बहुमत साबित करने के लिए समय भी मांगा है। 

Also read: बंगाल चुनाव में चमक गई किस्मत, झाड़ू-पोछा करने वाली कलिता माझी बनीं विधायक

किसी भी पार्टी से समर्थन नहीं मांगेगी

मालूम हो कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन पूर्ण बहुमत के लिए 10 सीटें कम पड़ रही  हैं। जिसके लिए पार्टी को किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करना होगा। लेकिन TVK ने साफ तौर पर कहा है कि वह किसी भी पार्टियों के साथ गठबंधन या समर्थन के लिए भीख नहीं मांगेगी। पार्टी का कहना है कि TVK अपनी ताकत और जनादेश के आधार पर ही आगे बढ़ेगी।

जानकारी के अनुसार, विजय ने बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि TVK अब तमिलनाडु की नई राजनीतिक शुरुआत का प्रतीक बन गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast