Arvind Kejriwal Remark On Dimagi Naxal:दिमागी नक्सल वाला मामला लगतार तूल पकड़ता जा रहा है। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें कूद पड़े हैं। उन्होंने खुद को दिमागी नक्सल बताया है। केजरीवाल ने सोमवार यानी 17 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि हां मैं दिमागी नक्सल हूं क्योंकि, देशभक्त और मुझे इस पर गर्व है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर जिंदा होते, तो पीएम मोदी उन्हें भी दिमागी नक्सल बता देते। केजरीवाल से पहले कांग्रेस नेता पी चिंदबरम और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को दिमागी नक्सल बताया था।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पीएम मोदी के अनुसार दिमागी नक्सली वो लोग हैं, जो सवाल उठाते हैं या व्यवस्था बदलना चाहते हैं, जो देश में प्रश्न उठाने की कोशिश करता है, जो सड़ी-गली व्यवस्था को बदलना चाहता है, जो अच्छे सरकारी स्कूल चाहता है, जो अच्छे सरकारी अस्पताल चाहता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि देश के खिलाफ कोई कुछ बोलेगा या करेगा, केजरीवाल पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगा।
पीएम मोदी ने क्या कहा था
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से कहा था कि हथियार उठाने वाले नक्सल खत्म हो चुके हैं लेकिन, दिमागी नक्सल अभी भी मौजूद है। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने आगाह किया था कि इस चुनौती को कमतर नहीं आंकना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसे तत्व उपद्रव और अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं और समाज को गलत दिशा में ले जाने के लिए तरह-तरह के दांव चल रहे हैं।
Also read: Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'