Ravindra Jadeja Reaches Milestone: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच जारी है। पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है। रवींद्र जडेजा के 350 विकेट पूरे होते ही उनक नाम कपिल देव के साथ उस खास सूची में जुड़ गया है। जिसमें दुनिया के सिर्फ चार क्रिकेटर शामिल हैं।
उनसे पहले ये कारनाम सिर्फ चार क्रिकेटर ने किए हैं। कपिल देव ने टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के इयान बॉथम ने भी 5200 रन और 383 विकेट चटकाए हैं। न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने 4531 रन के साथ 362 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में 351 विकेट और 4108 रन के साथ रवींद्र जडेजा भी शामिल हो चुके हैं।
350 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय
जडेजा की यह उपलब्धि भी बड़ी है क्योंकि, वह टेस्ट में 350 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले 619, रविचंद्रन अश्विन ने 537, कपिल देव ने 434 और हरभजन सिंह ने 417 विकेट चटकाए हैं। यानी भारत के महाने टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में जडेजा ने एक लंबी छलांग लगाई है।
रवींद्र जडेजा की इस उपलब्धि का सबसे खास हिस्सा यही है कि 351 विकेट उनके करियर की उपलब्धि है। उन्होंने टेस्ट में 4000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। यानी एक तरफ 350 से ज्यादा विकेट और दूसरी तरफ 4000 से ज्यादा रन। यह वह कारनामा है, जो उन्हें कपिल देव के साथ खड़ा कर दिया है।
रवींद्र जडेजा का स्ट्राइक रेट शानदार
रवींद्र जडेजा की खास बनाने वाला एक और आंकड़ा है उनका स्ट्राइक रेट। वह कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों में जडेजा 58.0 का स्ट्राइक रेट रखते हैं। उनसे बेहतर स्ट्राइक रेट सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज का है। उनकी स्ट्राइक रेट 56.4 है।
Also read: CWG सिल्वर मेडलिस्ट नरेंद्र बेरवाल का दिलचस्प खुलासा, PM मोदी को सुनाई पाकिस्तानी बॉक्सर की कहानी