Amit Shah Lashehs Out On Rahul Gandhi: रविवार का दिन राजनीतिक अखाड़ों से सजा रहा। एक तरफ विपक्षी दलों ने दिल्ली के रामलीला मैदान रैली का आयोजन किया और सरकार को निशाने पर लिया। दूसरी तरफ चंडीगढ़ में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा वार किया।
चंडीगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकाने वाले नारे पर तंज कसा और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्यार की बजाए नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के प्रधानमंत्री बनने की महत्वकक्षा को पूरा करने के लिए एक राजनीतिक रणनीति तैयार की है।
राहुल पर गांधी तीखा हमला
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने एक नकली संसद आयोजित करने का नया तरीका निकाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप अपनी नकली संसद में प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं लेकिन, देश का प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी नहीं पूरा होगा। शाह ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पार्टी को एक और चुनावी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगले तीन चुनावों में भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाएगी। एक बार फिर विपक्ष में बैठन के लिए तैयार हो जाइए।
जूनियर पार्टी नहीं बनेगी भाजपा:शाह
अमित शाह ने दिल्ली के व्यापारियों द्वारा कांग्रेस से की गई अपील का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने पार्टी से त्योहारों के मौसम में अपनी रैली आयोजित न करने का आग्रह किया था। यह बयान ऐसे समय में आया है जब 2027 के विधानसभा से पहले पंजाब में राजनीतिक कार्यक्रम तेज हो रहे हैं। शाह ने बार-बार जोर देकर कहा कि भाजपा किसी गठबंधन में जूनियर पार्टनर रहने की बजाए अपनी खुद की सरकार बनाने के लिए जानादेश मांगेगी।
Also read: Political News: 'मोदी के समय में बैंक बेचे जा रहे हैं', IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़े हुए राहुल गांधी