Railway Rules: ट्रेन से यात्रा करना सभी को अच्छा लगता है, ट्रेन लंबी दूरी के लिए एक आरामदायक और सस्ता ट्रांसपोर्ट का साधन है। कई बार हम अपने परिवार के साथ ट्रेन यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि समय से टिकट बुक न करने या फिर अन्य किसी कारण के चलते हमें सीट नहीं मिल पाती है।
इस स्थिति में अक्सर लोग दूसरे यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी सीट आपकी सीट चेंज कर लें। कई बार ऐसा करने में बहस भी हो जाती है। अगर आप भी बिना टीटीई की अनुमति से ऐसा करते हैं तो जो सावधान हो जाइए। क्योंकि रेलवे के अनुसार यह नियम का उल्लंघन है और इसके लिए जेल तक की सजा का प्रावधान है। ऐसे में चलिए जानते हैं सीट बदलने को लेकर क्या कहता है रेलवे का नियम?
क्या है रेलवे का नियम
रेलवे के नियम के मुताबिक यात्री का अपनी सीट छोड़कर किसी अन्य यात्री की अरक्षित सीट पर जाकर बैठना कानून का उल्लंघन है। इसके लिए भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है। हालांकि, कोई यात्री अपनी सीट किसी अन्य सह-यात्री के साथ रजामंदी से बदलना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से दोनों यात्रियों की सहमती पर डिपेंड करता है।
क्या टीटीई कर सकता है कार्रवाई
इसके अलावा टीटीई की आधिकारिक अनुमति से सीट या कोच को बदलने का नियम है। यदि ट्रेन में कोई अन्य सीट खाली है, तो टीटीई रेलवे के नियमों के मुताबिक आपको वह सीट दे सकता है। बिना टीटीई की जानकारी या अनुमति के अपने आप किसी और की आरक्षित सीट पर बैठना या सोना अपराध माना जाता है। अपनी सीट छोड़कर किसी अन्य यात्री की अरक्षित सीट पर बैठने पर रेलवे 250 रूपए का जुर्माना लगा सकता है।
Also read: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह