Search KhabarFast

Press ESC to close

समय-समय की बात है, कभी एक कॉल 900 लोगों को नौकरी से निकाला, आज खुद नौकरी के लिए तरस रहे!

समय-समय की बात है, कभी एक कॉल 900 लोगों को नौकरी से निकाला, आज खुद नौकरी के लिए तरस रहे!

Vishal Garg Story: विशाल गर्ग का नाम आपने तो शायद सुना ही होगा।  ये वही विशाल गर्ग हैं, जिन्होंने एक जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों की नौकरी से छुट्टी कर दी थी। ये वाक्या 2021 का है। वह अब खुद को ठगा हुआ पा रहे हैं। उन्हें 'बेटर होम एंड फाइनेंस' से हाल ही में सीईओ छुट्टी कर दी गई है। अब वह उनकी जगह आए नये सीईओ पर आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।

विशाल गर्ग ने नए सीईओ डैनियल लुईस कि नियुक्ति पर कहा कि उन्होंने मुझे धोखा दिया है। लुईस ने पिछले हफ्ते ही गर्ग की जगह कार्यभार संभाला है। गर्ग ने कहा कि उन्होंने कहा था कि उन्हें कंपनी की रणनीति पसंद है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हमारी तारीफ की और उसी का इस्तेमाल करके हमारे बोर्ड का हिस्सा बने और हमारा भरोसा कायम किया। गर्ग का कहना है कि उन्हें 3 अगस्त को तब नौकरी से हटा दिया गया, जब वह कंपनी को सफलता के रास्ते पर ले आए थे।

विशाल गर्ग का लुईस पर निशाना

दरअसल, पिछले कुछ सालों में गर्ग की अगुवाई में 'बेटर' कंपनी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। महामारी के दौरान जब रीफाइनेंसिंग का काम जोरों पर था और मॉर्गेज रेट 3 फीसदी से कम थे, तब कंपनी की वैल्यू 8 अरब डॉलर थी।आज, जब रीफाइनेंसिंग का व्यापार बुरी तरह गिर चुका है और रेट 7 फीसदी के करीब पहुंच रहे हैं, तो इस एआई मॉर्गेज कंपनी की मार्केट वैल्यू सिर्फ 300 मिलियन डॉलर रह गई है।  जूम पर लोगों को नौकरी से निकालने की घटना ,व्हिसलब्लोअर के मुकदमे, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की जांच, 2023 में एसपीएसी मर्जर की विफलता और सालों से बढ़ते नुकसान के बाद भी गर्ग का सीईओ बन रहना बड़ी बात है।

विशाल गर्ग की हुई थी आलोचना

विशाल गर्ग का मानना है कि वह सख्त मिजाज" के हैं और जूम पर हुई मशहूर छंटनी ने कंपनी की छवि को नुकसान हुआ। एक ऐसी गलती जिसके बारे में वे जानते हैं कि यह उन्हें हमेशा परेशान करती है लेकिन, कंपनी और उसके कर्मचारियों पर लगभग असंभव मांगें थोपने के लिए गर्ग की जितनी आलोचना हुई है, उसके बावजूद उन्होंने कहा कि लुईस ने बोर्ड को विश्वास में लिया कि उन्होंनेपर्याप्त जोर नहीं डाला था। वहीं, बेटर और लुईस ने गर्ग के दावों का कोई जवाब नहीं दिया। 4 अगस्त को लुईस ने एक्स पर पोस्ट किया भी किया था। 

Also read: Independence Day 2026: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, ‘दिमागी नक्सलियों’ से सावधान रहने की अपील

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

100% इथेनॉल वाले E100 फ्यूल को मंजूरी, एमिशन नियमों में भी सरकार ने किया बदलाव

सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 में बदलावों के तहत, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ ने नोटिफ़ाई किया है, फ़्लेक्सिबल फ़्यूल पर चलने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई गाड़ियों में E100 इथेनॉल फ़्यूल के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है। गज़ट नोटिफ़िकेशन के मुताबिक, सरकार ने फ़्लेक्स-फ़्यूल गाड़ियों के लिए तय एमिशन स्टैंडर्ड्स में E85 के साथ E100 को भी शामिल किया है, जिससे लगभग प्योर इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का रास्ता साफ़ हो गया है।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 33% वोटरों के नाम हटाने के आरोप पर ECI-केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

SC on Maharashtra SIR: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में इलेक्शन कमीशन (ECI) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के तहत वोटर रोल में नाम शामिल कराने के इच्छुक लोगों के लिए डॉक्यूमेंट्स, जिसमें दावे और आपत्तियां शामिल हैं, फाइल करने की तारीख बढ़ाने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब से ओडिशा में रेड अलर्ट, 27 अक्टूबर को 25 इन राज्यों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें IMD अपडेट

IMD Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन अर्नब के 28 अक्टूबर की दोपहर को यनम के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast