Protection From Air Pollution:दिल्ली-एनसीआर समेत कई ईलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। वायु प्रदूषण के कारण आंखों मे भी जलन, खुजली , लाल होना ऐर बार-बार पानी आने की समस्या बनी रहती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि हवा में मौजूद बारीक प्रदूषण कण, PM2.5 और PM10, आंखों की बाहरी सतह यानी कंजंक्टाइवा और आंसुओ की प्रोटेक्शन कवर को प्रभावित कर सकते हैं। इससे आंखों में सूखापन, जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है।
प्रदूषण से आंखों को कैसे बचाए
चिकित्सक का कहना है कि वायु प्रदूषण से आंखों की सुरक्षा के लिए अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। बाहर जाने के दौरान फिट होने वाले चश्मे या सनग्लासेज का इस्तेमाल करें, ताकी धूल हवा के सीधे संपर्क को कम कर सकें। आंखों को बार-बाक छूने या रगड़ने से बचें और बाहर से घर लौटन पर साफ पानी से चेहरे को साफ करें। वहीं, आवश्यकता होने पर डॉ से संपर्क करें। बिना सलाह के स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल ना करें।
आंखों के इन लक्ष्ण को इग्नोर करने से बचें
वायु प्रदूषण के कारण आंखों में तेज दर्द, रोशनी से परेशानी, धुंधला दिखाई देगा, अत्यधिक लालिमा या लगातार पानी आने की समस्या हो, तो नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवानी चाहिए। आंखों में दर्द या दृष्टि में अचानक बदलाव को केवल प्रदूषण का असर समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं हैं। याद रखें प्रदूषण से पूरी तरह बचना हमेशा संभव नहीं होता लेकिन, सावधानी बरतते हुए आंखी की परेशानी कम की जा सकती है। आंखों में लगातार बने वाले लक्षणों का समय पर इलाज करवाना ही बेहकर तरीका है।
Also read: बोर्ड एग्जाम में चाहते हैं 95%+ मार्क्स?, फरवरी से पहले फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक्स, हर सब्जेक्ट में आएंगे फुल नंबर