Aaj Ki Raat Song Record: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया दक्षिण सिनेमा जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपने एक्टिंग और गानों के बदौलत अपनी छाप छोड़ रही हैं। वहीं बॉलीवुड में उनका फ़िल्मी करियर तो उतना दिलचस्प नहीं रहा पर अगर उनपर फिल्माए आइटम सौंग की बात करें तो व्यूज से ही पता चलता हैं की लोगों ने उन्हें कितना प्यार दिया हैं। उनके स्पेशल सॉन्ग को सभी बेहद पसंद करते हैं। चाहे हम जेलर का कावाला हो या द वन का ठुमक ठुमक की बात करें या रेड-2 के आइटम सॉन्ग की बात करें सबको जनता ने भर- भर के प्यार दिया हैं।
"आज की रात" ने बनाया खास रिकॉर्ड
स्त्री-2 का आइटम सॉन्ग आज की रात ने एक ख़ास रिकॉर्ड बना लिया हैं। बता दें की पार्टियों से लेकर घर-घर में बजने वाला ये गाना यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं। जो की एक बड़ा रिकॉर्ड हैं। इस गाने में तमन्ना अपनी अदाओं और बेहतर डांस से लोगों को दीवाना बना चुकी है। जिसके बदौलत गाना आज भी लोगों के दिल में बसा हैं। बता दें की फिल्म में तमन्ना भाटिया स्पेशल डांस नंबर 'आज की रात' फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गया. फिल्म ने 100 करोड़ के बजट में 874.58 करोड़ की कमाई हासिल की थी।
Also read: Kumar Sanu Romantic Song: 31 साल पुराना 'हम उनसे मोहब्बत करके' आज भी है खास, गोविंदा-शिल्पा पर हुआ था फिल्माया
Tamannaah Bhatia के 10 फेमस आइटम सॉन्ग
1. आज की रात - Stree 2 (2024): ये गाना आते ही इंटरनेट पर आग लगा गया था, तमन्ना का डांस आज भी ट्रेंड में है। 2. कावाला - Jailer (2023): रजनीकांत की फिल्म का ये सॉन्ग, तमन्ना के कातिलाना मूव्स की वजह से साल का सबसे बड़ा चार्टबस्टर बना। 3. टिंका - Young Shaan (2024): इस गाने में तमन्ना का ग्लैमरस अवतार फैंस को बहुत पसंद आया। 4. लाफ्जों में - Ghani: इस तेलुगु फिल्म के गाने में तमन्ना ने जबरदस्त एनर्जी दिखाई। 5. सन्नी सन्नी - Entertainment (2014): ये बॉलीवुड आइटम सॉन्ग काफी हिट रहा था। 6. स्पीड - Donga (पार्टनर के साथ): इस साउथ इंडियन गाने में उनके डांस स्टेप्स वायरल हुए थे। 7. बबली बबली - Sarrainodu: अल्लू अर्जुन के साथ ये गाना आज भी पार्टियों में बजता है। 8. 1234 - Action (2019): विशाल के साथ तमन्ना का ये क्लब नंबर बहुत पॉपुलर है। 9. ओपो - F2: वेंकटेश की फिल्म के इस फनी आइटम सॉन्ग में तमन्ना का कॉमिक अंदाज दिखा। 10. नाशा - Himmatwala (2013): अजय देवगन की फिल्म का ये रेट्रो आइटम सॉन्ग तमन्ना के करियर का पहला बड़ा बॉलीवुड डांस नंबर था।