Search KhabarFast

Press ESC to close

बोर्ड एग्जाम में चाहते हैं 95%+ मार्क्स?, फरवरी से पहले फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक्स, हर सब्जेक्ट में आएंगे फुल नंबर

बोर्ड एग्जाम में चाहते हैं 95%+ मार्क्स?, फरवरी से पहले फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक्स, हर सब्जेक्ट में आएंगे फुल नंबर

Board Exam Preparation Tips 2027: बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से लेकर महाराष्ट्र बोर्ड तक ने साल 2027 की 10-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं 08 फरवरी से और CBSE की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। डेटशीट आने के बाद अब सब्जेक्ट वाइज तैयारी का सही समय है। अगर आप भी इस बार बोर्ड दे रहे हैं, तो ये 5 टिप्स आपके हर पेपर में नंबर बढ़ा देंगे।

1- रिवर्स टाइम-टेबल बनाएं

जिन सब्जेक्ट में एग्जाम के बीच गैप कम है, उनका रिवीजन जनवरी में ही खत्म कर लें। कठिन सब्जेक्ट्स जैसे मैथ्स, फिजिक्स, अकाउंटेंसी या साइंस को रोज सुबह कम से कम 2 घंटे दें। सुबह के समय दिमाग सबसे ज्यादा फ्रेश रहता है, तो मुश्किल टॉपिक्स आसानी से याद होंगे।

2- NCERT / स्टेट बुक को बनाएं हथियार

आखिरी समय में कई गाइड और रेफरेंस बुक पढ़ने से कन्फ्यूजन होता है। बोर्ड में 90% से ज्यादा सवाल सीधे NCERT या आपकी मेन टेक्स्टबुक से ही आते हैं। इसलिए हर चैप्टर की लाइन-बाय-लाइन रीडिंग करें और अपने शॉर्ट नोट्स और फॉर्मूला शीट खुद तैयार करें।

3- सैंपल पेपर और पुराने पेपर सॉल्व करें

सिर्फ पढ़ना काफी नहीं है, 3 घंटे में पेपर लिखना असली टास्क है। बोर्ड के ऑफिशियल सैंपल पेपर और पिछले 5 साल के पेपर को घड़ी लगाकर हल करें। इससे आपकी स्पीड बढ़ेगी और टाइम मैनेजमेंट समझ आएगा।

Also read: मेरठ-हरिद्वार सफर होगा सिर्फ 90 मिनट में, बिजनौर के 34 गांवों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे

4- आंसर राइटिंग और प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें

बोर्ड में अच्छे नंबर प्रेजेंटेशन से आते हैं। इन 3 बातों का ध्यान रखें-लंबे पैराग्राफ की जगह पॉइंट्स में आंसर लिखें।जरूरी कीवर्ड्स को अंडरलाइन करें।साइंस, बायोलॉजी और जियोग्राफी में साफ-सुथरे डायग्राम और फ्लोचार्ट जरूर बनाएं।5- सेहत और नींद से समझौता न करें
रात-रात भर जागकर रटने से कुछ याद नहीं होगा। रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें, पौष्टिक खाना खाएं और हर 45-50 मिनट पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। फ्रेश माइंड ही टॉपर बनाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ-हरिद्वार सफर होगा सिर्फ 90 मिनट में, बिजनौर के 34 गांवों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे

Meerut Haridwar Link Expressway: अगर आप मेरठ से हरिद्वार जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब मेरठ से हरिद्वार का सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा। जी हां, यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के तहत मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।इस एक्सप्रेसवे को करीब 10,761 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

'इस बार भी दिवाली सैनिकों के साथ', देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बोले PM मोदी

PM Modi Diwali Wishesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश जारी कर कहा कि वह भी हर भारतीय की तरह इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast