Search KhabarFast

Press ESC to close

बेटा हुआ नौवीं में पास तो कर दी BMW गिफ्ट, कौन हैं शम्सुद्दीन मिद्या?, लाइटमैन से कैसे बने करोड़पति

बेटा हुआ नौवीं में पास तो कर दी BMW गिफ्ट, कौन हैं शम्सुद्दीन मिद्या?, लाइटमैन से कैसे बने करोड़पति

Kolkata News: आपने सुना होगा कि अच्छे नंबर लाने पर माता-पिता बच्चों को साइकिल, मोबाइल या लैपटॉप देते हैं, लेकिन बंगाल के एक पिता ने तो सारी हदें पार कर दीं। बेटे के हाफ ईयरली में अच्छे नंबर लाने पर उसे 2.30 करोड़ की BMW गिफ्ट कर दी। ये हैरान करने वाला मामला पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी का है।

क्या है पूरा मामला?

गलसी के पराज गांव के रहने वाले शम्सुद्दीन मिद्या के बेटे मोहम्मद तलहा नौवीं क्लास में पढ़ता है। हाल ही में उसने हाफ ईयरली परीक्षा दी और अच्छे नंबर लेकर आया। रिजल्ट देखकर खुश होने के साथ ही उसने पिता से BMW की डिमांड कर दी।पिता ने भी बिना सोचे-समझे बेटे की ये महंगी इच्छा पूरी कर दी और उसे 2.3 करोड़ की लग्जरी BMW कार लाकर दे दी। बेटे को अभी फाइनल एग्जाम भी नहीं देना है और उससे पहले ही उसके पास करोड़ों की कार आ गई। अब पूरे इलाके में इसी की चर्चा हो रही है।

नाबालिग है बेटा, चला नहीं सकता कार

भले ही तलहा के पास करोड़ों की कार आ गई हो, लेकिन वो उसे खुद नहीं चला सकता। क्योंकि उसकी उम्र अभी 18 साल से कम है और भारत में कार चलाने के लिए 18 साल की उम्र और लाइसेंस होना जरूरी है। तो फिलहाल ये कार उसके घर में शो-पीस की तरह खड़ी है।

Also read: सिर्फ सोने के मिले 9.6 लाख ! मुंबई की महिला ने 60 दिन तक बिस्तर पर बिताए, जानिए कैसे

पिता कभी मुंबई में थे लाइटमैन

इस कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा शम्सुद्दीन मिद्या का संघर्ष है। आज जो शख्स बेटे को करोड़ों की कार गिफ्ट कर रहा है, वो कभी मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन का काम करता था। 2003 में काम की तलाश में वो मुंबई गए और 7 साल तक फिल्म सेट पर लाइट लगाने का काम किया। फिर 2010 में गांव लौटकर उन्होंने चावल का कारोबार शुरू किया।कड़ी मेहनत से आज उनकी तीन राइस मिल हैं और वो वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, दुबई जैसे देशों में चावल एक्सपोर्ट करते हैं। उनके गैराज में पहले से ही रेंज रोवर, वोल्वो और थार जैसी महंगी गाड़ियां हैं, अब BMW भी जुड़ गई है।अब लोग दो बातों पर चर्चा कर रहे हैं - एक तो लाइटमैन से करोड़पति बनने का सफर और दूसरा, क्या 9वीं के बच्चे को इतना महंगा गिफ्ट देना सही है?
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 483 पर पहुंचा; कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 483 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8:10 बजे दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में थी। राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

सिर्फ सोने के मिले 9.6 लाख ! मुंबई की महिला ने 60 दिन तक बिस्तर पर बिताए, जानिए कैसे

Sleep Champion Jiniya Chatterjee: आपने अक्सर सुना होगा कि ज्यादा सोने से करियर बर्बाद हो जाता है। लेकिन मुंबई की जिनिया चटर्जी ने इस मिथक को तोड़ दिया है। उन्होंने ज्यादा सोकर ही अपना करियर बना लिया और 60 दिनों में 9.6 लाख रुपये कमा लिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast