Sleep Champion Jiniya Chatterjee: आपने अक्सर सुना होगा कि ज्यादा सोने से करियर बर्बाद हो जाता है। लेकिन मुंबई की जिनिया चटर्जी ने इस मिथक को तोड़ दिया है। उन्होंने ज्यादा सोकर ही अपना करियर बना लिया और 60 दिनों में 9.6 लाख रुपये कमा लिए। ये कोई सपना नहीं, बल्कि देश की सबसे अनोखी इंटर्नशिप का सच है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, फेमस होम फर्निशिंग ब्रांड Wakefit हर साल 'स्लीप इंटर्नशिप' कराता है। इस साल सीजन 4 था और इस बार तो रिकॉर्ड टूट गया। कंपनी के पास देशभर से 2 लाख से ज्यादा आवेदन आए। पहले इन सभी का रिज्यूमे देखा गया, फिर नींद को लेकर उनका पैशन पूछा गया, कई राउंड इंटरव्यू हुए। इसके बाद कंपनी ने सिर्फ 10 लोगों को फाइनल किया। इन 10 लोगों को ही 60 दिन तक सोने की नौकरी मिली। इनमें मुंबई की जिनिया चटर्जी भी शामिल थीं।
कैसे हुई 60 दिन की ये नौकरी?
कंपनी ने इन 10 स्लीप इंटर्न को एक स्मार्ट ट्रैकर दिया। रोज रात को कितने बजे सोए, कितने बजे उठे, कितनी गहरी नींद आई - सब ट्रैक होता था। इसी से रोज का स्लीप स्कोर बनता था और लीडरबोर्ड पर रैंकिंग ऊपर-नीचे होती थी।लेकिन सिर्फ सोना ही जॉब नहीं था, कंपनी ने हर हफ्ते दिमाग घुमा देने वाले टास्क दिए। स्लीप सिनेमा, बॉलीवुड की फेमस फिल्मों के सीन को नींद के थीम पर दोबारा शूट करना था। स्लीप बिंगो, अपनी एक हफ्ते की नींद की आदतों को बिंगो गेम की तरह ट्रैक करना। अंडरकवर स्लीप मिशन, ये सबसे मजेदार था। इसमें दोस्तों और परिवार से बात करते हुए उन्हें बिना शक हुए 10 बार 'ब्लैंकेट' या 'पिलो' शब्द बोलना था। हर हफ्ते जो सबसे अच्छा करता, उसे 'प्रो स्लीपर ऑफ द वीक' का अवॉर्ड मिलता।
Also read: Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 483 पर पहुंचा; कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल
फाइनल में जिनिया ने मारी बाजी
60 दिन तक चले इस नींद के महायुद्ध में आखिर में 3 लोग टॉप पर रहे - जिनिया चटर्जी, रत्नागिरी मणिकंदन और महक खोट।लेकिन सबसे कंसिस्टेंट और क्रिएटिव रहीं मुंबई की जिनिया। उन्होंने 'इंडियाज स्लीप चैंपियन' का खिताब जीत लिया। अब उन्हें इनाम में 9.6 लाख रुपये कैश और एक लग्जरी स्पॉन्सर्ड वेकेशन मिला है। यानी 2 महीने जमकर सोईं, पैसा भी कमाया और अब छुट्टी पर भी जाएंगी। सोचिए, जहाँ लोग नींद पूरी करने के लिए तरसते हैं, वहाँ सोना भी एक फुल-टाइम हाई-पेइंग जॉब बन गया है!