IND vs PAK U19: रविवार का दिन और पाकिस्तान के साथ मुकाबला हर भारतीय बेहद पसंद हैं। चाहे मुकाबला कितना बड़ा हो या कितना भी छोटा अगर भारत और पाकिस्तान के साथ होता हैं। तो लोग खींचे चले आते हैं। वहीं इस रविवार को भी अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप A के एक अहम मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमाचंक मुकाबला फिर देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमें अपनी पिछली शानदार जीत के बाद इस मैच में उतर रही हैं और टूर्नामेंट में अपनी लय को और मजबूत करना चाहेंगी। शुक्रवार को भारत ने नेपाल को 10 विकेट हरा दिया। भारत ने 128 रनों के आसान लक्ष्य को महज 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था। वहीं, पाकिस्तान ने मेजबान UAE के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज की। इसीलिए ये मुकाबला अहम माना जा रहा हैं। क्यूंकि इसका असर सीधा ग्रुप A की अंक तालिका पर पड़ने वाला हैं।
जितने वाली टीम को मिलेगा सेमी फाइनल का टिकट
इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम न केवल ग्रुप में टॉप पर रहने की मजबूत स्थिति में होगी बल्कि टॉप-2 में जगह पक्की कर सेमी फाइनल में भी पहुंच जाएगी। वहीं अभी एक और लीग मुकाबला अभी बाकी हैं ऐसे में दोनों ही टीमें अपने आप को सेमी फ़ाइनल के साथ-साथ ग्रुप में टॉप पर रखने की मंशा भी बनाए रखेगी। क्यूंकि दोनों ही टीमों ने आगाज़ जीत के साथ किया था। ऐसे में रविवार को होने वाला मुकाबला किसी एक टीम के लिए चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। वहीं ही दोनों ही टीमों ने बल्लेबाजी में अपना जलवा दिखा दिया हैं। इस लिहाज से गेंदबाजों को काफी दिक्कत हो सकती हैं।
इन खिलाड़ियों पर टिकीं हैं सबकी नजरें
भारतीय टीम से खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर सबकी नजरें रहेंगी। क्यूंकि उनमें उनके पिता के जैसे खेलने की कला लोगों को दिखती हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन (52 गेंदों पर) बनाकर शानदार आगाज किया था। और ये पारी शानदार थी। जिसके कारन भारतीय दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें है। दूसरी तरफ लोगों की नजर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के तरफ भी हैं। क्यूंकि उन्होंने ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए थे। जिसको लेकर ऐसा माना जा रहा हैं की पाकिस्तान को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं। वहीं लोगों की उम्मीदें पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़, तेज गेंदबाज ईशान सूद, गेंदबाज मोहित उलवा के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों से भी हैं।
Also read: IND vs NZ: लगातार दूसरी हार से निराश मिचेल सेंटनर, बोले- हम 30-40 रन पीछे रह गए थे
भारत की गेंदबाजी की गहराई को परखने का एक बेहतर अवसर
यह मुकाबला भारत की गेंदबाजी की गहराई को परखने का एक बेहतर अवसर है, क्योंकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप ने शुरुआत तो आत्मविश्वास के साथ की है, लेकिन अभी तक उन पर कोई बड़ा दबाव नहीं पड़ा है। 8 टीमों वाले इस 50 ओवर के टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, UAE और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 12 नवंबर को खेले जाएंगे, और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा।