Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रेन में क्या होता है सैलून कोच, एक मामले सामने आने के बाद हो रही चर्चा; जानें कैसे कर सकते हैं बुक

ट्रेन में क्या होता है सैलून कोच, एक मामले सामने आने के बाद हो रही चर्चा; जानें कैसे कर सकते हैं बुक

Train Salon Coach:भारत में ट्रेन ट्रांसपोर्ट का अहम हिस्सा है। रोज हजारों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। आपने ट्रेन में अक्सर ये जनरल, स्लीपर और एसी के बारे में सुना होगा लेकिन, क्या कभी आपने सैलून कोच के बारे में सुना है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।  

शोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा रहा है कि ट्रेन के अंदर पूजा-पाठ हो रहा है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए। वहीं, रेलवे की तरफ से कहा गया है पूजा पाठ सामन्य कोच में नहीं बल्कि सैलून कोच में किया गया है, जो की पहले से बुक किया गया था और दूसरे पैसेजर्स को कोई दिक्कत नहीं हुई।

क्या होता है सैलून कोच

भारतीय रेल अपने यात्रियों की जरूरत के आधार पर कई तरह की सेवाएं देता है। सैलून कोच भी इन्हीं सुविधाओं का एक हिस्सा है। यात्रियों की मांग पर किसी भी रेगुलर कोच को अलग लगाया जाता है। ये एक तरह से चलता-फिरता लग्जरी हैं। जिसमें आपको आरमदायक बेड और सेफ के साथ ही लिविंग और डाइनिंग एरिया भी मिल जाता है। साथ ही इस सैलून में एक छोटा कीचन भी होता है, जहां आप अपने परिवार के लिए खाना भी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा सैलून में शानदार बाथरूम भी होते हैं।  

Also read: यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

कैसे कर सकते हैं सैलून कोच बुक  

एक समय पर सैलून कोच का इस्तेमाल सिर्फ रेलवे के आला आधिकारी ही करते थे। ये अधिकारी इंस्पेक्शन के लिए ट्रेनों के पीछे लगाए गए सैलून कोच का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, बाद में इंस्पेक्शन के लिए सैलून कोच के इस्तेमाल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने कमाई में बढ़ोतरी के लिए साल 2018 में सैलून कोच को आम आदमी के उपयोग के लिए शुरू कर दिया। अगर आप भी सैलून कोच को बुक करना चाहते हैं, तो कम से कम 30 दिन पहले बुकिंग प्रक्रिया शुरू करनी होगी।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, पश्चिम एशिया से आए धूल भरे तूफान ने बढ़ाया प्रदूषण

कुछ दिन पहले लगातार हुई बारिश से दिल्ली की हवा काफी साफ हो गई थी। लेकिन अब राजधानी में फिर से प्रदूषण तेजी से बढ़ गया है। इसकी वजह स्थानीय प्रदूषण नहीं, बल्कि पश्चिम एशिया से आए धूल भरे तूफान को बताया जा रहा है।

राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, काम से लेकर सैलरी तक...जानें क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए

CEO Vaccany For Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच सीईओ की वैकेंसी निकाली गई है। ये वैकेंसी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निकाली गई है। ट्रस्ट ने योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast