Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 विश्व कप फाइनल से पहले अभिषेक ने गिल से क्या मांगा था? वनडे कप्तान ने इस तरह की थी मदद

टी20 विश्व कप फाइनल से पहले अभिषेक ने गिल से क्या मांगा था? वनडे कप्तान ने इस तरह की थी मदद

Abhishek Opens Up On Shubman Gill: टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत में ईशान किशन, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अहम किरादार निभाया। तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले से पहले अभिषेक तीन बार गोल्डन डक पर पवेलियन लौट चुके थे।

फाइनल में अपनी पारी को लेकर अभिषेक ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि शुभमन गिल से मैसेज करके उन्होंने क्या मांग की थी। साथ ही मुश्किल वक्त में कैसे शुभमन गिल ने उनका ढाढस बंधाया था। ये सारी बातें उन्होंने बीसीसीआई की तरफ ये आयोजित किए गए अवॉर्ड समारोह के दौरान कही।

अभिषेक ने किए कई खुलासे

अवॉर्ड समारोह के दौरान शुभमन से सवाल पूछा गया कि विश्व कप के दौरान अभिषेक को क्या सलाह दी थी? इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा कि दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज को कौन सलाह दे सकता है। इस दौरान शुभमन गिल ने अपने साथी खिलाड़ी का समर्थन किया। वहीं, शुभमन गिल की बात पर अभिषेक शर्मा हंसने लगे और अपने फॉर्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैंने ही मैसेज किया था इसको कि तीन डक के बाद कोई और रिकॉर्ड न बन जाए, उससे पहले बैट दे दे। जिसपर शुभमन गिल ने जवाब दिया था कि तू कर लेगा। अभिषेक शर्मा ने कहा कि मुझे शुभमन गिल के बल्ले से खेलना अच्छा लगता है। 

तीन बार शून्य पर आउट हुए थे अभिषेक

अंत भला तो सब भला ये लाइन अभिषेक शर्मा के लिए फीट बैठती है। ऐसा इसलिए क्योंकि टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक सभी मुकाबलों को मिलाकर सभी 89 रन बनाए थे लेकिन, फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड को दिया था। फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके थे।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से धोना पड़ेगा हाथ? टीम इंडिया से भी हो सकती है छुट्टी!

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें