Search KhabarFast

Press ESC to close

नितिन नवीन की टीम में किन नए चेहरों को मिलेगी जगह, स्मृति ईरान और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर चर्चा तेज

नितिन नवीन की टीम में किन नए चेहरों को मिलेगी जगह, स्मृति ईरान और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर चर्चा तेज

Nitin Nabin Team Expansion: भाजपा में जल्द ही नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान होने वाला है। बताया जा रहा है कि नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास होगा। सबसे बड़ी बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में 33 फीसदी महिला अधिकारी होंगी।

सूत्रों के अनुसार कई महामंत्रियों को दोबारा पदभार नहीं दिया जाएगा। हालांकि, विनोद तावड़े, सुनील बंसल नई टीम में बने रहेंगे। स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने की संभावना है, बताया जा रहा है कि उन्हें महामंत्री बनाया जा सकता है। नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी को भी मौका दिया जा सकता है। वहीं, नई टीम में युवाओं को भी मौका मिल सकता है। उत्तर प्रदेश  में लगभग 15 फीसदी जेन-जी वोटर्स है जो की चुनाव परिणाम को बदलने का मद्दता रखते हैं।

नई टीम में किस-किस को मौका

नितिन नवीन की टीम में बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी को मौका मिल सकता है, उन्हें महामंत्री बनाया जा सकता है
विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में बने रहेंगे 
नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महांत्री बनाए जाएंगे, वह भाजपा के ब्राह्मण चेहरा है 
नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को मौका मिल सकता है, वह एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान को भी शामिल करने की चर्चा हो रही है। 

नई टीम के सामने बड़ी चुनौती

नितिन नवीन के लिए साल 2027 चुनौती भरा रहने वाला है। 2027 में गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाला है। सबसे बड़ा चुनाव उत्तर प्रदेश का होने वाला है। मौजूदा हालात को देखते हुए नितिन नवीन की टीम में फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है।     

Also read: 'वंदे मातरम' पर घिरी कांग्रेस, अमित शाह ने किया ताबड़तोड़ प्रहार; बोले- जनता कभी माफ नहीं करेगी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुफ्त बिजली से लेकर लैपटॉप तक…विजय सरकार के 100 दिन हुए पूरे; तमिलनाडु के स्पीकर प्रभाकर ने गिनाई TVK की योजनाएं

Vijay government 100 Days Complete: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने सोमवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार के पहले 100 दिनों को "तमिलनाडु के इतिहास में दर्ज एक ऐतिहासिक परिवर्तन" बताते हुए कल्याण, महिला सुरक्षा और विकास पर सरकार के फोकस की सराहना की।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, होटल में आग लगने से 7 लोगों की गई जान; कई घायल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके परि पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास में इलाज के लिए भेज कर इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast