Search KhabarFast

Press ESC to close

‘TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो’ बंगाल में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

‘TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो’ बंगाल में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था तब मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था। इस चुनाव में मुझे वैसी ही अनुभूति हुई है जैसी किसी देवी मंदिर के दर्शन के समय होती है। इसके पीछे बंगाल के प्रति मेरा लगाव है।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है। अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा। आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीते समय में बिहार ने कमल खिलाया है, ओडिशा ने कमल खिलाया है और अब बंगाल की बारी है। और यहां मैं जो माहौल देख रहा हूं, बंगाल में भी कमल खिलना तय है। अंग—बंग—कलिंग... त्रिशक्ति का भरोसा भाजपा पर है।

Also read: जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट पेश नहीं होंगे केजरीवाल और उनके वकील, ‘सत्याग्रह’ का ऐलान

TMC पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में TMC के नेताओं ने एक बार भी मां, माटी और मानुष का नाम तक नहीं लिया है। जिस नारे के साथ TMC ने बंगाल में सरकार बनाई थी, इन्होंने वह नारा भुला दिया है। इन्होंने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी, विजय के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी संकट अब भावनात्मक मोड़ लेता दिख रहा है। C. Joseph Vijay की पार्टी टीवीके भले ही राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत से दूर होने के कारण अब तक सरकार नहीं बन पाई है।

‘पंजाब के लोगों के साथ गलत और अन्यायपूर्ण व्यवहार...’ ED रेड पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

PUNAJB NEWS: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर आज सुबह ED ने छापेमारी की। इस छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। आज सुबह से ही, प्रवर्तन निदेशालय (ED) पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर छापेमारी कर रहा है। ED की भूमिका देश में कहीं भी होने वाले मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करना और उसे रोकना है। अगर ED ​​इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहा है, तो हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

तमिलनाडु में विजय सरकार बनने के करीब, वामदलों का मिला समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में चल रहा सियासी सस्पेंस अब खत्म होने की ओर बढ़ता दिख रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) को शुक्रवार को बड़ा समर्थन मिल गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast