Search KhabarFast

Press ESC to close

जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट पेश नहीं होंगे केजरीवाल और उनके वकील, ‘सत्याग्रह’ का ऐलान

जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट पेश नहीं होंगे केजरीवाल और उनके वकील, ‘सत्याग्रह’ का ऐलान

DELHI NEWS: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लेटर लिखकर कहा है कि वे उनके सामने खुद या वकील के ज़रिए पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने लिखा, "जस्टिस स्वर्णकांता से इंसाफ़ मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है। इसलिए, मैंने गांधीजी के सत्याग्रह को फॉलो करने का फ़ैसला किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर फ़ैसला किया है। मैं जस्टिस स्वर्णकांता के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार रखूंगा। बता दें कि 20 अप्रैल को, दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरों की उस अर्ज़ी को खारिज कर दिया जिसमें एक्साइज़ पॉलिसी केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को अलग करने की मांग की गई थी।

Also read: AAP में बगावत के बाद बढ़ी सियासी गर्मी, सांसदों के इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष का तीखा बयान; बोले - यह तो शुरुआत...

केजरीवाल ने जारी किया वीडियो संदेश

पत्र लिखने के बाद अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मुझे एक झूठे केस में फंसाया गया और जेल भेज दिया गया। एक चुनी हुई सरकार को गलत तरीके से गिरा दिया गया। हमें कई महीने जेल में रखा लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई। कोर्ट ने मुझे पूरी तरह निर्दोष घोषित कर दिया। कोर्ट ने CBI की जांच पर सवाल खड़े किए और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। CBI ने तुरंत इस फैसले के हाई कोर्ट में चुनौती दी ये केस जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने लगा।

क्या इनके सामने मुझे न्याय मिलेगा?- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तब मेरे मन में सवाल उठा कि क्या इनके सामने मुझे न्याय मिलेगा?। RSS की जिस विचारधारा वाली सरकार ने झूठे आरोप लगाकर मुझे जेल डाला, जज साहिबा ने स्वयं माना है कि उस विचारधारा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मंचों पर वे कई बार जाती रही हैं। मैं और AAP उस विचारधारा के घोर विरोधी हैं। ऐसे में क्या उनके सामने मुझे न्याय मिल सकता है?"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'जनता मां दुर्गा का रूप धर कर अन्याय का विसर्जन...' TMC के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

Bengal Election:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 26 अप्रैल हुगली के आरामबाग में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने वोटर्स से अपील करते हुए कहा कि 29 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पहले फेज के रिकॉर्ड को तोड़ देना है। बता दें कि पहले फेज में करीब 92 फीसदी वोटिंग हुई थी। पीएम मोदी ने अब इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देने की अपील की है।

AAP में बगावत के बाद बढ़ी सियासी गर्मी, सांसदों के इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष का तीखा बयान; बोले - यह तो शुरुआत...

BJP vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी टूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के सात सांसदों के AAP छोड़ने के फैसले के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीखा हमला बोलते हुए कहा 'आगे आगे देखिए होता है क्या।'

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast