Search KhabarFast

Press ESC to close

West Bengal Elections 2026: मां, माटी और मानुष’ का नारा फिर गूंजा, ममता ने किया जीत का दावा

West Bengal Elections 2026: मां, माटी और मानुष’ का नारा फिर गूंजा, ममता ने किया जीत का दावा

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर मतदान हो चुका है। 4 मई को इसके परिणाम घोषित हो जाएगे। इस बार बंगाल में दो चरणों में मतदान किया गया। लोग मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में अपने घर से बाहर निकले और भारी संख्या में मतदान किया। बंपर वोटिंग होने के बाद राजनीति गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बड़ा दावा किया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर ममता बनर्जी ने बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों का आभार जताया है। साथ ही चुनाव के समय हुए सभी घटनाक्रम को लेकर बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां होने के कारण जनता ने लोकतंत्र में विश्वास दिखाते हुए बड़ी संख्या में मतदान किया। ममता बनर्जी ने कहा कि तपती गर्मी और अत्याचार के बावजूद लोगों ने लंबी-लंबी लाइन में खड़े होकर मतदान किया। जिसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं।

ममता ने किया बड़ा दावा

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 'जीवन दाव पर लगाकर' संघर्ष किया और मुश्किल हालात का सामना किया। इसके साथ ही ममता ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और कई राज्यों के नेताओं ने मिलकर बंगाल के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 'पूरी मशीनरी' का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता ने वोट के जरिए इसका जवाब दे दिया।

ममता ने की अपील

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने अपने कार्यकताओं से संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस भी जनता ने अपना भरोसा हमारे ऊपर दिखाया है और सरकार 'मां, माटी, मानुष' के सिद्धांत पर ही बनेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी, विजय के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी संकट अब भावनात्मक मोड़ लेता दिख रहा है। C. Joseph Vijay की पार्टी टीवीके भले ही राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत से दूर होने के कारण अब तक सरकार नहीं बन पाई है।

‘पंजाब के लोगों के साथ गलत और अन्यायपूर्ण व्यवहार...’ ED रेड पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

PUNAJB NEWS: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर आज सुबह ED ने छापेमारी की। इस छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। आज सुबह से ही, प्रवर्तन निदेशालय (ED) पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर छापेमारी कर रहा है। ED की भूमिका देश में कहीं भी होने वाले मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करना और उसे रोकना है। अगर ED ​​इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहा है, तो हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

तमिलनाडु में विजय सरकार बनने के करीब, वामदलों का मिला समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में चल रहा सियासी सस्पेंस अब खत्म होने की ओर बढ़ता दिख रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) को शुक्रवार को बड़ा समर्थन मिल गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast