
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। ठंड के साथ साथ घना कोहरा भी चारों तरफ छाया हुआ है। बुधवार की सुबह बेहद ठंड रही और पूरे इलाके में कोहरा छाया रहा।इस दौरान विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। वहीं राजधानी दिल्ली ने 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 13 साल बाद जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है।
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण ट्रेनें और विमान भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरा छाया हुआ है।
जारी हुआ ऑरेज अलर्ट
मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी ने बताया है की है 16जनवरी तक अगले 3-4दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है।पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में, निवासी सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना जताई जा रही है।
कड़ाके की ठंड से बेहाल पूरा उत्तर भारत
इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में यूपी, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी,
MD वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया, "अगले 5-6 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू जिले में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। हमने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3-4 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
Leave a comment