Weather Update: एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में हलचल, यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड; दिल्ली में कोहरे में अलर्ट

Weather Update: एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में हलचल, यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड; दिल्ली में कोहरे में अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में कोहरे और ठंड ने दस्तक ने दी है। कई राज्यों में लोगों को सुबह के समय ठंड का एहसास हो रहा हैं। हालांकि, दिन के समय गर्मी जैसा माहौल रहता है लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगता है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर हलचल हो रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने सोमवार के बाद देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात पर भी प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में दिल्ली में कुछ दिनों तक ऐसा मौसम रहने वाला है। साथ ही इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है

यूपी बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज

यूपी- बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लग है। हालांकि, नवंबर के दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन ठंड पूरी तरह नहीं पड़ रही है। पश्चिमी यूपी में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा सकती है। ठंड का हल्का असर अब नजर आने लगा है। लोगों को सुबह और शाम को बाइक पर गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Leave a comment