
Delhi Weather Update: दिल्ली में अभी भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम की वजह से फरवरी में गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन पारा भी लगातार चढ़ रहा है। कल रविवार को राजधानी में धूप खिली रही और हवा की गति में भी कमी दर्ज की गई है। दिल्ली-NCR में जल्द ही पारा के 30 के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। IMD ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसकी वजह से कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
IMD की मानें तो दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। इसकी संभावना 11 से 15 फरवरी बताई जा रही है।
कैसा रहा दिल्ली में कल का मौसम?
दिल्ली में कल 9 फरवरी रविवार को मौसम बहुत सुहाना था। राजधानी में कल धूप खिली रही और हवा की गति में भी कमी दर्ज की गई है। जिस वजह से वायु गुणवत्ता फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान औसत तापमान से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने मंगलवार 11 फरवरी तक खिली धूप के साथ मौसम के हल्का गर्म होने की उम्मीद जताई है। इसी के साथ हवा की गति कम रहने की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापामन 9 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।
दिल्ली का AQI
दिल्ली में कल रविवार की शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 दर्ज किया गया। जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले शनिवार को AQI 152 दर्ज किया गया था। जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
Leave a comment