Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में गणतंत्र दिवस को लेकर जिला, तहसील, उपमंडल स्तर पर अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में गणतंत्र दिवस को लेकर जिला, तहसील, उपमंडल स्तर पर अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पंचकूला तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ‘एट होम’ कार्यक्रम लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। राज्य के सभी मंडलों, जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रातः 10.00बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है। 

अम्बाला में सांसद रेखा शर्मा, भिवानी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, फतेहाबाद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, नवगठित जिला हांसी में केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, हिसार में स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, झज्जर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, जींद में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी और कैथल में सांसद श्री नवीन जिंदल ध्वजारोहण करेंगे।

करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, महेंद्रगढ़ में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, नूंह में सांसद श्री सुभाष बराला, पलवल में सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, सोनीपत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा तथा यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

जिला अम्बाला के नारायणगढ़ में मंडल आयुक्त, बराड़ा में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), लोहारू में बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह, तोशाम में जिला परिषद, चरखी दादरी के चेयरमैन मनदीप डालावास, सिवानी में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बाढड़ा में स्थानीय विधायक उमेद सिंह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

बड़खल में स्थानीय विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ में स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा, टोहाना में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, रतिया में जिला परिषद, फतेहाबाद की अध्यक्ष सुमन खीचड़, पटौदी में स्थानीय विधायक बिमला चैधरी, बादशाहपुर में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मानेसर में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना में स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर, नारनौंद में हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, बरवाला में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ में स्थानीय विधायक राजेश जून, बादली में जिला परिषद झज्जर के अध्यक्ष कप्तान सिंह, बेरी में चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान, जुलाना में जिला परिषद जींद की अध्यक्ष मनीषा रानी, सफीदों में स्थानीय विधायक रामकुमार गौतम, उचाना कलां में स्थानीय विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और नरवाना में पानीपत शहर के विधायक प्रमोद कुमार ध्वजारोहण करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी कामकाज; नहीं तो पड़ेगा पछताना

Bank Holiday: भारत के अनेक राज्यों में लगभग रोड कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान बंद की भी छुट्टी होती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं की पूरे भारत में बैंक बंद हो,लेकिन जिस राज्य का त्योहार होता है, उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं।

Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam 12 July 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

यमुना संवादों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कल पहली हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के हरित और स्वच्छ दिल्ली को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुरूप अपनी तरह की पहली बहु-हितधारक पहल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast