Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘जो ज्ञान उनके पास है वो...’ राहुल गांधी के दौरे पर अनिल विज का तंज

HARYANA NEWS: ‘जो ज्ञान उनके पास है वो...’ राहुल गांधी के दौरे पर अनिल विज का तंज

HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी आज कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे। जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी की एक्सपर्टीज सारा देश जनता है। कितने चुनाव ये अपनी पार्टी को हरवा चुके है, जो ज्ञान उनके पास है वो अपने नीचे वाले कार्यकर्ताओं को देने गए है। विज बोले कि ये कांग्रेस का अपना मामला है इससे उनका कोई मतलब नहीं।

भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे हिंदुस्तान में जितनी राजनीतिक दल है उनमें से केवल भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होता है सबसे पहले बूथ कमेटी बनती है उसके बाद वार्ड बनता है उसके फिर जिला फिर प्रदेश और आखिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होते है। विज ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दूसरी खानदानी, पारिवारिक पार्टियों की तरह नहीं जिसमें पहले से प्रधान तय है वो ऊपर से नीचे तक लोगो को चुनते है उनमें प्रधान तय होता है जो मूल प्रदेश अध्यक्ष तय करता है प्रदेशों के प्रमुख जिला प्रमुख तय करते हैं विज बोले कि जिस प्रकार एजेंसी बांट दी जाती है उसी प्रकार बाकी पार्टियों में अध्यक्ष चुने जाते है।

दिग्विजय के बयान पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि दिग्वजय सो-सो कर जागते है और नींद में ही कुछ न कुछ बोलते रहते है। हिंदुओं को मजबूत करने के लिए RSS ने हमेशा काम किया है राष्ट्रभक्ति और देश भक्ति ये सिर्फ RSS ने ही अपने कैडेट्स को सिखाई है। इसीलिए अगर कहीं पर भी कोई आपदा आती है तो स्वयं सेवक सबसे पहले जाकर वहां खड़े होते हैं।

सुरजेवाला पर कसा तंज

सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि लगातार गरीबों से हकमारी की "भाजपाई साजिश" हरियाणा के BPL परिवारों के लिए सजा बन गई है जिसपर बोलते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि सूर्य बालाजी अच्छी तरह से जानते हैं किसी का भी जायज हक छीना नहीं जा सकता बीपीएल परिवार 180000 रुपए तक की आय वालों को ही मिलता है। विज ने सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 41 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीत पाई चुनाव, SIR को लेकर पूछे सवाल

Amit Shah Lashesh Out On Congress:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Haryana News: हरियाणा में JJP का संगठन विस्तार, 15 पदाधिकारियों की सूची जारी

Haryana News: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन का विस्तार किया है। 15 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला और हलका स्तर तक विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत कानूनी, बुद्धिजीवी एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला संगठन और जिला इकाइयों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राहुल गांधी की हाई टी मीटिंग पर शशि थरूर का रिएक्शन, बैठक को बताया जरूरी; कहा- प्रयास जारी रखने होंगे...

Shashi Tharoor: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित चाय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस ठक का संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थरूर ने कहा कि बैठक होने से पहले वे इसके परिणाम पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast