Search KhabarFast

Press ESC to close

'2028-29 या फिर 2030 तक...मंच से दूरी जरूरी', Zakir Khan ने लिया 5 साल का ब्रेक; बताई असली वजह

'2028-29 या फिर 2030 तक...मंच से दूरी जरूरी', Zakir Khan ने लिया 5 साल का ब्रेक; बताई असली वजह

Zakir Khan 5Years Break From Comedy:फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। जाकिर खान ने कॉमेडी की दुनिया से लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया। दरअसल, हैदराबाद में अपने हालिया शो 'स्पेशल पापा यार' के दौरान जाकिर ने ऐलान किया कि वह अगले 5 साल तक स्टेज से दूर रहेंगे, यानी वह ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने यह फैसला अपनी सेहत की ध्यान में रखते हुए लिया है। वहीं, फैंस उनके इस फैसले से काफी मायूस हो गए है, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि जाकिर स्टेज पर वापसी जरूर करेंगे।

जाकिर खान का लंबा ब्रेक

बता दें, जाकिर खान ने शो में स्टेज पर भावुक होते हुए कहा मैं एक बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं। शायद 2028-29 तक, या फिर 2030 तक भी। यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, जिसमें मैं अपनी सेहत का ख्याल रखूंगा और कुछ जरूरी चीजें भी सुलझाऊंगा। यहां मौजूद हर कोई मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। इसलिए मैं आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा।' वहीं, इस शो का एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देख फैंस काफी दुखी हो गए हैं।

सेहत बनी ब्रेक लेने की वजह

जाकिर खान ने अपनी सेहत का जिक्र करते हुए बताया 'पिछले 10 सालों से लगातार टूर, स्टेज शोज में मैं बहुत बिजी हो गया था। जिस वजह से अनियमित भोजन और रोजाना नींद की कमी का असर मेरी सेहत पर साफ तौर पर दिखने लगा। पहले काम की वजह से इसे नजरअंदाज किया करता था, लेकिन अब नजरअंदाज करना रिस्की हो सकता है। इसलिए अब टाइम आ गया है कि मैं अपनी सेहत पर फोकस करें और अपने कुछ पर्सनल मुद्दों को भी सुलझाऊं।'

आखिरी शो जून 2026 में होगा

इसके अलावा जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने आखिरी शो का हिंट दिया है। उन्होंने लिखा '20 जून तक हर शो एक सेलिब्रेशन है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए प्लीज थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करके शो देखने जरूर आएं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।' यानी उनका आखिरी शो 20 जून 2026 में होगा, उसके बाद वह ब्रेक पर चले जाएंगे। हालांकि, उनके फैंस उदास जरूर है, लेकिन उन सभी के लिए जाकिर की सेहत से बढ़कर और कुछ नहीं है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mirzapur Collection Day: कालीन भैया का भौकाल थिएटर में भी कायम, पहले ही वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंचा 'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन

Mirzapur Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी अभिनीत वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को भारत में एक अनोखा प्रयोग कहा जा रहा है। क्योंकि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और हिंदी में पहले तीन दिनों में 96.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे पर सोनू सूद ने जताई चिंता, छात्रों के लिए की सुरक्षित और सस्ते हॉस्टल की मांग

Sonu Sood on Satya Niketan PG incident: दिल्ली में सत्य निकेतन भवन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इसी बीच, निर्माण एवं सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मंगलवार को शहरों में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की मांग की।

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अगले 105 दिन बिताने वाली है। इस दौरान उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच उनका हौसला बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast