Search KhabarFast

Press ESC to close

'Bigg Boss OTT' का सफर हुआ खत्म, सीजन 4 को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला; फैंस शॉक्ड

'Bigg Boss OTT' का सफर हुआ खत्म, सीजन 4 को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला; फैंस शॉक्ड

Bigg Boss OTT Cancelled: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' का क्रेज बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन शो के OTT वर्जन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस OTT' पर ताला लग गया। यानी अब इसका चौथा सीजन नहीं आएगा। यह फैसला मेकर्स ने दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि शो की लोकप्रियता बनी रहे और दर्शक विभाजित न हों। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। लेकिन अब शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने पुष्टि कर दी है।

'बिग बॉस OTT' की शुरुआत

मालूम हो कि 'बिग बॉस OTT' की शुरुआत साल 2021में हुई थी। पहला सीजन Voot पर स्ट्रीम हुआ, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया और दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद 2023में दूसरा सीजन आया, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया और एल्विश यादव विजेता बने। साल 2024में तीसरा सीजन टेलिकास्ट हुआ, जिसे अनिल कपूर ने होस्ट किया और सना मकबुल विनर बनीं। कुल मिलाकर, तीनों सीजन सुपरहिट साबित हुए, टीवी के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इस शो की दिवानगी देखने को मिली।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि साल 2026में OTT पर सीजन 4नहीं आया। जिसके बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं, 'बिग बॉस' टीवी की बात करें तो हाल ही में समाप्त हुए बिग बॉस 19में गौरव खन्ना विजेता बने और फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं।

'बिग बॉस OTT' पर लगा ताला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने 'बिग बॉस OTT' को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला लिया है। जिससे दर्शकों के विभाजन को रोका जा सकें। इससे दर्शकों को एक ही होस्ट, टाइमलाइन और कॉन्सेप्ट के साथ शो का मजा मिल सकेगा। इसके अलावा दो अलग-अलग फॉर्मेट्स से दर्शकों में थकान और ब्रैंड की छवि पर असर पड़ने की चिंता भी रही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यूजिकल लव स्टोरी में तारा सुतारिया के साथ दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर, पहली बार धमाल मचने को तैयार नई जोड़ी

Bollywood Update: एक्टर तारा सुतारिया एक अभी तक तय नहीं हुई म्यूजिकल लव स्टोरी में आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। अपडेट शेयर करते हुए, टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फ्रेश और बहुप्रतीक्षित जोड़ी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है!

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी, लव गिल से “ब्लैंकेट मसाज” पर किए सवाल, कहा “यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है”

BB 20: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, जो इस हफ्ते के बिग बॉस 20 वीकेंड का वार को होस्ट करेंगे, घर के अंदर उनकी नज़दीकियों को लेकर कंटेस्टेंट स्काउटओपी और लवप्रीत कौर गिल से पूछताछ करते नजर आएंगे। सलमान खान ने 18 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान घोषणा की थी कि वह पहले के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण आने वाले वीकेंड का वार को मिस करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast